Home > उत्तर प्रदेश > पहले डिवाइडर से टकराई फिर कई बार पलटी कार, हादसे में चली गई माफिया अतीक अहमद के 5वें बेटे की जान

पहले डिवाइडर से टकराई फिर कई बार पलटी कार, हादसे में चली गई माफिया अतीक अहमद के 5वें बेटे की जान

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके एक साथी की मौत हो गई.

By: JP Yadav | Published: August 6, 2026 1:06:38 PM IST



अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल अली अहमद से मिलने आ रहे थे। झांसी के थाना पूंछ इलाके में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। अली को प्रयागराज के नैनी जेल से 1 अक्तूबर 2025 को झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। तभी से वह यही बंद है।

यूपी के माफिया रह चुके अतीक अहमद की बेटे आबान अहमद की गुरुवार (06 अगस्त, 2026) को सड़क हादसे में मौत हो गई. जिस समय यह हादसा हुआ आबान अहमद प्रयागराज से झांसी आ रहे थे. रास्ते में खिल्ली गांव के पास हाईवे पर  उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलट गई.

जोरदार थी टक्कर

कार की रफ्तार और टक्कर इतनी जोरदार थी कि अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान और उनके साथ मौजूद सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा हादसे में अन्य तीन लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया. यहां पर घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.  मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

कौन-कौन थे कार में सवार?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज रफ्तार कार में अहजम, मोहम्मद जैद, उमर, आबान अहमद के अलावा सोनू खान भी मौजूद थे और सभी झांसी आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में थाना पूंछ इलाके के  खिल्ली गांव के पास हाईवे पर कार पर ड्राइवर ने  अपना नियंत्रण खो दिया. 

अतीक अहमग का 5वां बेटा था आबान

मिली जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा (पांचवां) बेटा आबान अहमद था. 2008 में जन्में आबान अहमद की सड़क हादसे में मृत्यु के समय उसकी आयु लगभग 18 वर्ष थी. यहां पर बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के समय नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था. कुछ महीनों के बाद ही सोशल मीडिया पर रील और वीडियो को लेकर वह चर्चा और विवादों में आया था. 

Tags:
Advertisement