Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर आरोप लगाया गया है कि वह अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को फसाता और उनका शारीरिक शोषण करता है. इसके बाद उन लड़कियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी बनाता है. इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से मिले सबूत देखकर हर कोई हैरान रह गया है.
शोएब हिंदू लड़कियों को ऐसे करता था टारगेट
दरअसल, ये पूरा मामला लखनऊ के सैरपुर से सामने आया है. आरोपी का नाम शोएब अख्तर है. वह गोंडा का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, शोएब रैथा रोड पर एक सैलून में काम करता है. उस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अपना नाम सौरभ सिंह बताया था. इसी फर्जी प्रोफाइल के जरिए वह हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. उसका खुद का मोबाइल कई गंदे राज़ उगल रहा है. मामला गंभीर होता जा रहा है.
धर्मांतरण के लिए बनाता था दबाव
आरोपी शोएब पहले लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ संबंध बनाता था. फिर उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो खींच लेता था. इन्हीं अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए उन्हें ब्लैक मेल करता था और धर्मांतरण करने के लिए मजबूर करता था. बता दें कि, शोएब अख्तर के इस गंदे खेल का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सैरपुर थाने में शोएब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोपी के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने खोल कर रख दिया.
पुलिस ने दी जानकारी
इस मामले पर एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शोएब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है. जांच के बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
घोर कलयुग! बेटे की ही हत्यारिन बनी मां, पिता ने दी थी बेटे को मारने की सहमति, छोटा भाई भी शामिल