Home > उत्तर प्रदेश > UP: नाम बदल की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, प्राइवेट वीडियो भी किया रिकॉर्ड, अब धर्म परिवर्तन…

UP: नाम बदल की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, प्राइवेट वीडियो भी किया रिकॉर्ड, अब धर्म परिवर्तन…

Lucknow News: पीड़ित लड़की ने बताया कि लड़के ने अपना नाम राजू बताया था. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकी बढ़ गई. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए. कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम आमिर है.

By: Hasnain Alam | Last Updated: May 18, 2026 11:33:06 AM IST



UP Crime: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपना नाम और पहचान छिपाकर दोस्ती की, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला. विरोध करने पर मारपीट की और धमकी दी गई.

पीड़िता अनुसार उसकी मुलाकात नौबस्ता कला के रहने वाले एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम राजू बताया था. शुरुआती बातचीत धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए. कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम आमिर है. इसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी. लेकिन, मामला और ज्यादा गंभीर हो गया.

प्राइवेट वीडियो कर लिए थे रिकॉर्ड

युवती का आरोप है कि युवक ने उसके कुछ प्राइवेट वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिए थे. उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बना रहा था. पीड़िता के मुताबिक, उसने कई बार इनकार किया, लेकिन इसके बावजूद धमकियां जारी रहीं.

युवती का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. वह धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था. 10 मई की रात आरोपी ने उसे घर बुलाकर 25 हजार रुपये देने पर वीडियो डिलीट करने की बात कही.

गाली-गलौज करते हुए मारपीट का आरोप

पीड़िता का कहना है कि पैसे देने के बावजूद आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किए और उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया. शोर सुनकर आरोपी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

लड़की ने इस मामले को लेकर तकरोही चौकी पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया. चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. बता दें देशभर से आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं.

Advertisement