Home > उत्तर प्रदेश > Lucknow Illicit Affair Murder Case: पत्नी कंबल के अंदर पति संग गैर युवती को देखकर चौंक गई, इसके बाद दोनों ने मिलकर कर दिया कांड!

Lucknow Illicit Affair Murder Case: पत्नी कंबल के अंदर पति संग गैर युवती को देखकर चौंक गई, इसके बाद दोनों ने मिलकर कर दिया कांड!

Lucknow Illicit Affair Murder Case: शादी के बाद पत्नी एक रात उठी तो हैरान रह गई कि उसका पति बगल के कमरे में किसी और युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कंबल के अंदर था.

By: JP Yadav | Published: August 3, 2026 5:18:20 AM IST



Lucknow Illicit Affair Murder Case: अवैध संबंध का अंजाम आखिरकार हत्या पर ही जाकर खत्म होता है. इससे कई बार कई लोगों की जिंदगदियां बर्बाद होती हैं. यहां तक कि कभी-कभार तो पूरा परिवार तबाह हो जाता है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला सुलझाते हुए स्थानीय पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सख्त पूछताछ में खुलासा हुआ कि लखनऊ में प्रेमिका को पाने के लिए आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद सबूत छिपाने के लिए पत्नी के शव को गोमती नदी में बहा दिया. पुलिस ने हत्या के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही 10 लाख रुपये के जेवरात और एक कार बरामद की है. आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है, जिसमें प्रेमिका भी शामिल थी. ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ​घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार, ​2 एंड्रॉइड मोबाइल, ​लगभग 8 से 10 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं. 

पूरा मामला लखनऊ के​ सहिजना क्षेत्र का है. उन्नाव जिले के ग्राम सोनिक निवासी अंजलि सिंह (30) 31 जुलाई, 2026 को अचानक कहीं गायब हो गई. अंजलि 30 और 31 जुलाई की मध्य रात्रि घर से संदिग्ध हालात में लापता हुई, जिसके चलते परिवार में हड़कंप मच गया. इसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत पति उमेंद्र प्रताप 31 जुलाई को ही थाना रहीमाबाद पहुंचा और पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे पुलिस और परिजनों की नजर में वह पीड़ित लगे. 

शव बरामद होने के कुछ देर बाद भागा पति

पुलिस जांच की कड़ी में ​31 जुलाई की शाम को इटौंजा क्षेत्र में गोमती नदी से पुलिस को अज्ञात का शव मिला. शक होने पर शिनाख्त के लिए रहीमाबाद पुलिस ने उमेंद्र को बुलाया. यहां पर उमेंद्र ने केजीएमयू मोर्चरी में शव की पहचान अपनी पत्नी अंजलि के रूप में की. इसके बाद कुछ मिनट ही वह मोर्चरी के बाहर रहा, फिर भाग गया. इस पर पुलिस को शक हो गया.

पति और प्रेमिका ने किया हत्या का खुलासा 

अंजलि सिहं के भाई पुष्पेंद्र प्रताप ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके जीजा उमेंद्र के किसी अन्य युवती से अवैध संबंध थे. अंजलि इसका विरोध करती थी, तो इस पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था. भाई का आरोप था कि उमेंद्र ने अपनी प्रेमिका, परिजनों और साथियों के साथ पत्नी अंजलि की हत्या कर शव को  नदी में फेंक दिया. वहीं, जांच की कड़ी में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति उमेंद्र प्रताप और उसकी प्रेमिका आरती वर्मा का गिरफ्तार किया है. वह मड़ियांव (लखनऊ) की रहने वाली है.

यह भी पढ़ें:  थाने में आई खूबसूरत युवती पर फिदा हो गया शादीशुदा SI, फिर कार में कर दिया कांड! पीड़िता ने रो-रोकर बताया दर्द

हत्या कर शव फेंक दिया था नदी में

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग में पति ने की थी. प्रेमिका और साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और शव को गोमती नदी में बहा दिया. पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और लाखों के जेवर बरामद कर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: रीवा में पति, मुंबई और पंजाब में बनाए 2’प्रेमी’ सहेली के घर आई तो महिला के साथ कैसे हो गया नदी किनारे कांड?

हत्याकांड में कई और लोग शामिल

इंस्पेक्टर रहिमाबाद अरुण कुमार त्रिगुणायत ने बताया कि सीसीटीवी के जरिये शक पुख्ता होने पर आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हत्याकांड में कुछ और भी लोग भी शामिल हैं, उनकी भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Aditi Sharma Controversy: एक्ट्रेस अदिति शर्मा कौन हैं? जिन पर पति करते थे शक; सास नहीं देती थी गहने-ननद भी करती थी परेशान

Advertisement