Home > उत्तर प्रदेश > प्यार के आगे हार गईं बंदिशें! पहले घर से हुए फरार, फिर कर ली शादी; अब साथ जीने-मरने की खा रहे कसमें

प्यार के आगे हार गईं बंदिशें! पहले घर से हुए फरार, फिर कर ली शादी; अब साथ जीने-मरने की खा रहे कसमें

Varanasi News: कहते हैं ना कि प्रेम ना जाति देखता है ना धर्म. कुछ ऐसा ही मामला वाराणसी से सामने आया. जहां एक प्रेमी युगल कुछ दिनों पहले घर से फरार हो गया था. अब उन्होंने मुंबई में जाकर शादी कर ली है. इस खबर ने परिवार वालों को चौंका दिया है. हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 31, 2026 3:16:13 PM IST



बीते दिनों वाराणसी के मिर्जामुराद से एक प्रेमीयुगल फरार हो गया था. बताया जा रहा है युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात ने परिवार वालों को चिंता में डाल दिया था. युवती के परिजनों ने पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. करीब 14 दिनों बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक दोनों ने मुंबई में शादी कर ली. अब युवती अपने पति के साथ रहने की जिद कर रही है. हालांकि, शादी की बात से परिजनों में आक्रोश है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव के युवक को दूसरे समुदाय की युवती से प्यार हो गया था. दोनों को लगा कि परिवार वाले इसके खिलाफ होंगे. इसलिए उन्होंने घर से भागने का निर्णय लिया. करीब 14 दिनों से दोनों लापता था. जब युवती के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस को पता चला कि दोनों ने मुंबई जाकर नोटरी के माध्यम से एक-दूसरे से शादी कर ली है. अब कपल को हिरासत में ले लिया गया है. और पुलिस दोनों परिवार वालों को समझाने में लगी, क्योंकि ये जोड़ा बालिग है. इसलिए कानूनी कार्रवाई करने में भी समस्या आ रही है. 

युवती पति के साथ रहने की कर रही जिद

युवती पुलिस से बार-बार मिन्नते कर रही है कि उसे उसके पति के साथ रहने दिया जाए. हालांकि, दोनों के परिवार बेहद नाराज है. पुलिस थाने के बाहर कपल के परिजनों की भीड़ जमा है. हालांकि, पुलिस समाधान निकालने की कोशिश कर रही है. चौकी प्रभारी अजीत मिश्रा ने बताया कि प्रेमीयुगल की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है. 

आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं

इस मामले में जाति-धर्म की दीवार तोड़ दी है. यह इकलौता मामला नहीं है. इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए  हैं, जिसमें प्रेमी युगल अलग-अलग धर्म और जाति के होते हैं और परिवार के दबाव के कारण भागकर शादी कर लेते हैं. आजकल सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के कारण कपल वीडियो भी बनाकर डालता है, जिससे परिवार वालों को यकीन हो जाएं कि वो सुरक्षित हैं. लेकिन अगर दूसरी तरफ बात की जाए, तो परिवार वालों और मां-बाप के लिए ये बहुत कष्ट का समय होता है. क्योंकि उन्हें अपने बेटों-बेटियों की शादी को लेकर कई सपने होते हैं और सामाजिक चिंता भी होती है. आजकल ये मामले बहुत बढ़ रहे हैं. 

Advertisement