Jija Sali Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीजा की करतूतों से तंग आकर जवान साली के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. साली की नहाने दौरान अश्लील फोटो लेने और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के बाद आत्महत्या करने के आरोप में जीजा को पुलिस ने धर दबोचा है. यह भी पता चला है कि जीजा अपनी पत्नी के जरिये मायके में दर्ज मामले में साली पर दबाव बना रहा था कि वह मुकदमा वापस ले ले. जीजा की उत्पीड़न से तंग आकर साली ने 18 जुलाई, 2026 को आत्महत्या कर ली.
पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है. यहां पर जीजा गोविंद शर्मा ने अपनी जवान साली की नहाने के दौरान की अश्लील फोटो और वीडियो बनाई फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा. कानपुर के कल्याणपुर निवासी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह फर्रुखाबाद के कमालगंज के रहने वाले गोविंद शर्मा से से की.
गोविंद शादी के कुछ महीनों के बाद ही वह पत्नी की पिटाई करना लगा. इस मारपीट से तंग आकर उसकी पत्नी ने कल्याणपुर थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस की कार्रवाई के डर से गोविंद ने समझौते करने के लिए पत्नी को घर पर बुलाया. अनहोनी की आशंका के चलते ससुर ने अपनी छोटी बेटी को भी बड़ी बेटी के साथ भेज दिया.
जीजा की नीयत हुई खराब
ससुराल में जीजा गोविंद के दिमाग में कुछ और ही खेल चल रहा था. जीजा ने चालाकी दिखाते हुए अपनी छोटी साली की नहाने के दौरान की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर साली पर दबाव बनाने लगा कि वह अपनी बड़ी बहन से उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस कराए. जीजा की लगातार धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 18 जुलाई को साली ने सुसाइड कर लिया. इसमें ताजा अपडेट यह है कि एसीपी दिलीप सिंह के अनुसार, अब आरोपी गोविंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.