Jija Sali Love Affair: वैसे तो आपने अक्सर जीजा-साली के बीच चल रहे लव अफेयर के बारे मे सुना होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्यार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका अंत बेहद बुरा हुआ था. दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले का है. हरदोई में जब हड़कंप मच गया था जब रेलवे ट्रैक पर दो लाशें मिली थीं. इस मामले के बाद सिर्फ पुलिस ही नहीं हर कोई हैरान था. उस रात करीब 3:00 बजे कोतवाली देहात इलाके में खदरा क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक आदमी और उसकी साली एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे. इसके बाद प्यार का ऐसा अंत हुआ जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता. हाथ थामे वो दोंनो एक दूसरे को देख रहे थे और दोनों की आंखों में आंसू भरे हुए थी. इसके बाद एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन आई और दोनों की चीथड़े उड़ा दिए. यह हादसा इतना भयानक था कि उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिससे उनकी पहचान करना एक बेहद मुश्किल काम बन गया था.
ऐसे हुई पहचान
मरने वाले शख्स यानी जीजा की पहचान रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई, जो गडेउरा का रहने वाला था, वहीं युवती यानी साली की पहचान मुस्कान के रूप में हुई, जो सुमेरपुर (मल्लावां) की रहने वाली थी. जांच के दौरान जो खुलासे सामने आए, उसे जान हर कोई हैरान था. मृतक युवक, रितेश, मुस्कान के सगे जीजा का बड़ा भाई था. दूसरे शब्दों में, उनके बीच जीजा-साली का पारिवारिक रिश्ता था. शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे. रितेश के भाई ने उसके बाएं कान के पीछे मौजूद एक तिल और उसके कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की, जबकि मुस्कान की मां ने उसके पहने हुए कपड़ों के आधार पर अपनी बेटी की पहचान की.
जब मिलीं दोनों की लाशें
बता दें कि रितेश हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता था और उसकी शादी नहीं हुई थी. उसी दोपहर, उसने फोन पर अपने भाई को बताया था कि वो हरदोई जा रहा है. रितेश अपनी बुआ के घर से यह कहकर निकला था कि वो लखनऊ जा रहा है, लेकिन अगली सुबह उसका बेजान शव बरामद हुआ. मुस्कान जिसका दुखद अंत उसके साथ ही हुआ मंगलवार को “दवाई लेने जाने” का बहाना बनाकर अपने घर से निकली थी, लेकिन वो फिर कभी वापस नहीं लौटी. जब उसके परिवार वाले उसे ढूंढते रहे, तब तक वो मौत की एक जानलेवा यात्रा पर निकल चुकी थी.
समाज के डर से गई जान
इलाके में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध था. 3 जुलाई, 2024 को रितेश के छोटे भाई की शादी मुस्कान की बड़ी बहन से हुई थी. शादी के बाद, रितेश का मुस्कान के घर आना-जाना बढ़ गया, और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा. ऐसा माना जा रहा है कि सामाजिक बदनामी के डर, पारिवारिक रिश्तों की बंदिशों और अपने भविष्य को अंधकारमय देखते हुए, उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा.