Home > उत्तर प्रदेश > इंस्टा पर हो गया कांड! ‘पत्नी’ को गर्लफेंड समझकर बोला शादी करेंगे, होटल आने का दे दिया ऑफर ; फिर…

इंस्टा पर हो गया कांड! ‘पत्नी’ को गर्लफेंड समझकर बोला शादी करेंगे, होटल आने का दे दिया ऑफर ; फिर…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर पति ने उसे कोई और युवती समझकर बातचीत शुरू की. कुछ महीनों बाद शादी का प्रस्ताव भी दे दिया. यहां तक कि मुलाकात के लिए होटल भी बुलाने लगा.

By: JP Yadav | Last Updated: May 6, 2026 6:37:18 PM IST



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कई महीनों से एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर चैटिंग कर रहे महिला-पुरुष प्रेमी-प्रेमिका की बजाय पति-पत्नी निकले. इसके बारे में जानकर समाज में हो रही नैतिक गिरावट को लेकर चिंता बढ़ा दी है तो यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं. पूरा मामला प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र का है. हैरत बात यह है कि वह अपने पति से पिछले 4 साल से अलग मायके में रह रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान प्यार हो गया, उधर पति भी अपनी पत्नी से अजान इस महिला से दिल लगा बैठा, जब पूरा मामला खुला तो दोनों के साथ-साथ अन्य जानकार भी हैरान रह गए. 

शादी के लिए प्रपोज करने पहुंचा तो खुला राज़

शनिवार को प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में यह अनोखा मामला सामने आया. यहां पर पति अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर पहचान नहीं पाया. हैरत की बात यह है कि बिना देखे ही पति ही अपनी पत्नी यानी इस महिला से प्यार कर बैठा और  दूसरी शादी करने के लिए तैयार भी हो गया. मामला उस समय खुला जब दोनों की मुलाकात नागवासुकि मंदिर के पास हुई. यह देखकर दोनों चौंक गए कि वह तो पति-पत्नी हैं. 

पति और ससुराल ने किया परेशान तो आ गई मायके

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके शादी कई साल पहले हुई. शादी में क्षमता से अधिक दान-दहेज दिया गया. कुछ सालों बाद ससुराल में उसके साथ बुरा सलूक किया जाने लगा.  पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद वह परेशान हो गई. आखिकर 4 वर्ष पति और ससुराल छोड़कर मायके में रह रही है. महिला की एक पांच वर्षीय बेटी भी है.

यह भी पढ़ें:  एक खूबसूरत युवती के हैं 9 ‘पति’, सुहागरात के कुछ दिन बाद हुआ कुछ ऐसा… दूल्हा रोता-रोता पहुंचा थाने

महिला ने बनाई आईडी और पति ही बन गया प्रेमी

महिला की मानें तो बोर होने लगी तो उसने ही एक आईडी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बनाई. कुछ दिनों बाद एक शख्स से चैटिंग होने लगी. दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी हो गया. हैरत की बात यह है कि इंस्टाग्राम पर पत्नी को पहचान नहीं पाया पति और   शादी का प्रस्ताव दे दिया.  अब पति का कहना है कि  उसे कोई और युवती समझकर बातचीत शुरू की और बाद में शादी का प्रस्ताव भी दे दिया.

होटल में आने का दिया था ऑफर

उधर, पत्नी का कहना है कि इंस्टा पर दोस्ती होने के बाद शादी का ऑफर दिया और बार-बार होटल में मिलने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला के मना करने पर मंदिर में मिलने के लिए राजी हुआ. उधर, मंदिर में मिलने के लिए पहुंचा पति अपनी ही पत्नी को पहचानते ही पति भड़क गया और मारपीट करते हुए मौके से भागने की कोशिश की. उधर, दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: Prayagraj News: मां के साथ बिस्तर पर कौन था? अयान ने कमरे में ऐसा क्या देखा; फिर बर्बाद हो गईं 6 जिंदगियां

Advertisement