Home > उत्तर प्रदेश > एक बच्चे की मां को चढ़ा इश्क का खुमार! मुस्लिम प्रेमी के साथ कर रही थी निकाह की शॉपिंग, पति ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर …

एक बच्चे की मां को चढ़ा इश्क का खुमार! मुस्लिम प्रेमी के साथ कर रही थी निकाह की शॉपिंग, पति ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर …

इसके बाद दोनों लालकुर्ती बाजार में साथ में घूम रहे थे, जिसके बाद पति अनुज ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों का लालकुर्ती बाजार में घूमते हए एक वीडियो देखा जा रहा है. जिसमें साहिल डॉली को शॉपिंग कराता नजर आ रहा है.

By: Kunal Mishra | Last Updated: June 18, 2026 1:20:46 PM IST



Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला लालचुन्नी बाजार में मुस्लिम प्रेमी के साथ पकड़ी गई. दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक बच्चे की मां डॉली की मुस्लिम युवक साहिल से दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे करके दोस्ती इतनी गहराती गई कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बनने लगे. जानकारी के मुताबिक साहिल और डॉली प्यार के बंधन में इस तरह बंध गए खे कि एक दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे थे. डॉली साहिल से निकाह करने तक के लिए तैयार हो गई थी. वहीं, निकाह करने से पहले डॉली धर्म परिवर्तन कराने के लिए भी तैयार हो गई थी.

इसके बाद दोनों लालकुर्ती बाजार में साथ में घूम रहे थे, जिसके बाद पति अनुज ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों का लालकुर्ती बाजार में घूमते हए एक वीडियो देखा जा रहा है. जिसमें साहिल डॉली को शॉपिंग कराता नजर आ रहा है. 

पति ने बीच बाजार में की पिटाई 

साहिल और पत्नी डॉली को साथ में देखकर पति काफी गुस्से में आ गया और बीच सड़क पर ही डॉली की जमकर पिटाई करने लगा. सड़क पर ही दोनों का हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरु हो गया था, जिसके बाद मामला इतना आगे बढ़ गया कि पुलिस को आना पड़ा. उसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. जानकारी के मुताबिक पति भावनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूपनपुर गांव का रहने वाला है. करीब तीन साल पहले वह पास के ही गांव लढपुरा में स्पोर्ट्स से जुड़ा काम करने के लिए गया था. इस दौरान फतेउल्लापुर रोड के रहने वाले साहिल नाम के एक मुस्लिम युवक से उसकी पत्नी की मुलाकात हुई. जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरु हो गए थे. 

हिंदू संगठनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप 

डॉली और साहिल के लालकुर्ती मार्केट में घूमने के बाद पति द्वारा मारपीट करने पर हिंदू संगठनों के कई कार्यकर्ता भी आ गए. मुस्लिम समुदाय के युवक का मामला होने के कारण हिंदू संगठनों भी वहां हंगामा किया और लव जिहाद का आरोप लगाया. उन्होंने उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम युवक जानबूझकर हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा रहे हैं.

Tags:
Advertisement