ICU Wedding Video: गोरखपुर से प्यार की एक ऐसी जीती जागती मिसाल आ रही है जिसे जानने के बाद आपकी आंखों से आंसू आने लगेंगे. दरअसल, गोरखपुर के आर्यन अस्पताल में भर्ती एक दुल्हन की हालत बिगड़ने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि लड़की के सिर में सूजन आ गई थी. दुर्घटना के बाद से ही दुल्हन बेहोशी की हालत में है. लेकिन वो अपनी आँखें खोल पा रही है, पर कुछ बोल नहीं पा रही. जिसके बाद उसे लखनऊ के चिनहट रोड पर स्थित KRM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस अस्पताल में महिला डॉक्टरों की देखरेख में ICU में भर्ती है. उसके पति, शनि यादव भी वहीं मौजूद हैं.
ICU में भरी मांग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूजा की शादी 13 मई को तय थी लेकिन उसी दिन वो LLB के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर खलीलाबाद से मोटरसाइकिल से लौट रही थी. वहीं इस यात्रा के दौरान उसे चक्कर आया और वो मोटरसाइकिल से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि उसके पति, शनि ने उसी दिन शादी की रस्में पूरी कीं और वहीं ICU में पूजा की मांग में सिंदूर भरा.
गोरखपुर के रहने वाले सनी यादव ने सबका दिल जीत लिया, दरअसल सनी यादव की शादी 14 मई को पूजा यादव के साथ होने वाली थी लेकिन बदकिस्मती कि दुल्हन के शादी से 2 दिन पहले ही सड़क हादसे में पैर टूट गए, और ऑपरेशन के बाद आईसीयू में पहुंच गई
यह सब मंजर देखकर दुल्हन के परिजनों को लगा था कि… pic.twitter.com/Yr2H5RU39W
— ocean jain (@ocjain4) May 16, 2026
अब कैसे ठीक होगी पूजा?
वहीं अब इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पूजा के इलाज पर पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है. नतीजतन, उसके परिवार वाले अब आर्थिक मदद की अपील कर रहे हैं. परिवार ने दान की सुविधा के लिए पूजा के नाम पर एक QR कोड भी जारी किया है. दुर्घटना के बाद से, पूजा को अभी तक पूरी तरह से होश नहीं आया है. डॉक्टरों के अनुसार, वो अपनी आँखें तो खोल रही है, लेकिन बोल नहीं पा रही है. यह गौरतलब है कि गोरखपुर के बांसगांव की रहने वाली पूजा यादव 13 मई को उस समय घायल हो गई थी, जब वो खलीलाबाद से गोरखपुर जाते समय मोटरसाइकिल से गिर गई थी. इस घटना के बाद, उसके परिवार वालों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया, और तब से वो बेहोशी की हालत में है.