Home > उत्तर प्रदेश > रात-रातभर प्रेमी संग करती थी ऐसा काम, पिता से भी करती थी जिद…फिर एक दिन जंगल में मिली लड़की की लाश

रात-रातभर प्रेमी संग करती थी ऐसा काम, पिता से भी करती थी जिद…फिर एक दिन जंगल में मिली लड़की की लाश

Meerut Murder News: मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या करके उसकी लाश जंगल में फेंक दी. इतना ही नहीं, इसके बाद वह खुद थाने में बेटी की लापता होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. इस घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई है.

By: Kamesh Dwivedi | Published: May 31, 2026 3:51:56 PM IST



यूपी के मेरठ में एक युवक ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी बेटी की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने खुद थाने पहुंचा, जिससे पुलिस को कोई शक ना हो. हालांकि, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. इस हत्या के पीछे की  वजह आपको चौंका देगी. चलिए जानते हैं पूरा मामला. आखिर क्यों युवक ने बेटी को उतारा मौत के घाट.

कहां का है मामला?

यह पूरी घटना मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर का है. वहां के निवासी जावेद ने साले के साथ मिलकर अपनी बेटी सानिया की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने लड़की की लाश को नरहेड़ा के जंगलों में फेंक दिया. इसके बाद उसने पुलिस में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. और ऐसा नाटक करने लगा जैसे कि वह बहुत परेशान है. लेकिन पुलिस को शुरुआत से ही युवक पर कुछ शक था. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. और बताया कि उसने खुद ही अपने बेटी को मौत के घाट उतारा है. 

क्यों की हत्या?

जब आरोपी जावेद से पुलिस ने हत्या की वजह पूछी. तो उसने बताया कि उसकी बेटी सानिया रात-रातभर एक युवक से बात करती थी, जिससे वह बहुत प्रेम करती थी. इतना ही नहीं वह उस युवक से शादी भी करना चाहती थी. लेकिन लड़की का पिता इस बात के खिलाफ था. इसके बावजूद बार-बार समझाने पर लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रहती थी. यह बात आरोपी जावेद के बर्दाश्त से बाहर हो रही थी. इसीलिए उसने अपने बेटी को रास्ते से हटाने का मन बनाया और उसकी हत्या कर डाली. 

यह खबर भी पढ़ें: सिर मुंडवाया, फिर शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ बदला धर्म, बकरीद की कुर्बानी से आहत बिलाल बना ‘विशाल’

यह खबर भी पढ़ें: ‘उनका पेट छूना था, मैं कांप रहा था..’, जब अंजना सिंह के साथ रोमांटिक सीन से पहले सहम गए यश कुमार; फिर हो गया प्यार,…

Advertisement