Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के कविनगर इलाके के शास्त्रीनगर में विवाद की एक वीडियो वायरल हुई. ये विवाद दो पड़ोसियों में एक पालतू कुत्ते को कथित रूप से मारने की बात को लेकर हुआ. ये पूरा मामला पुलिस थाने तक पहुंचा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. इस पूरे विवाद की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें एक युवक को गालियां देते हुए सुना जा सकता है. दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गलौज और धमकियां देते सुनाई दे रहे हैं.
करता रहा गाली गलौज
इस वीडियो में एक युवक खुद के रसूख और संपत्तिदार परिवार का बताते हुए गाली गलौज करता है और महिला को गाली सुनाता है. वो कहता है कि उसका 7 करोड़ का मकान है और वो पुलिस के मुंह में नोट भरकर उन्हें शांत कर देगा. इस पर महिला कहती है कि मैं सबको देख लूंगी. काफी देर तक दोनों पक्षों में हंगामा होता रहा. वहीं आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं.
Ghaziabad के Shastri Nagar में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद।
कुत्ते का मालिक बोला, “मेरा ₹7 करोड़ का मकान है, पुलिस के मुँह में पैसा भर दूंगा।” 🐕🚨 pic.twitter.com/g1czYlnh3I— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 29, 2026
कुत्ते को मारने को लेकर विवाद
वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों से विवाद का कारण पूछा. इस पर युवक नाराजगी से कहता है कि इन लोगों ने हमारे कुत्ते को मारा. वीडियो में युवक के साथ दो महिलाएं बहस करती नजर आती हैं. इस मामले में विवाद बढ़ता देख पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया कि 27 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनके पति के मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल पर सहदेव चौधरी था, जो फोन पर धमकी दे रहा था.
जान से मारने की दी धमकी
इसके बाद दोपहर करीब 12:50 बजे सहदेव चौधरी का बेटा लक्ष्य, आयुष और कुछ और लोग जबरदस्ती घर में घुस गए. उन्होंने महिला, उनके बुजुर्ग सास-ससुर और बच्चों के साथ बद्तमीजी की. उन्होंने जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने गाली-गलौज किया और साथ ही मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट और धमकी देने की वीडियो भी शेयर की गई है. लक्ष्य चौधरी ने अपने पिता के पुलिस में होने का हवाला दिया और कहा कि वो पुलिस का मुंह नोटों से भर देगा. इतना ही नहीं उसने कहा कि वो पीड़ित पक्ष का पुलिस एनकाउंटर करा देगा.