Home > उत्तर प्रदेश > Noida Fire Incident: नोएडा में 21वीं मंजिल पर भीषण आग, धुआं-धुआं हुई अरनिया सोसायटी; लोगों में मचा हड़कंप

Noida Fire Incident: नोएडा में 21वीं मंजिल पर भीषण आग, धुआं-धुआं हुई अरनिया सोसायटी; लोगों में मचा हड़कंप

Noida Fire Incident: नोएडा सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 22वीं मंजिल के फ्लैट में एसी यूनिट में धमाके से भीषण आग लग गई. घटना के बाद बड़ी आपातकालीन कार्रवाई शुरू की गई और स्थिति नियंत्रित की गई.

By: Preeti Rajput | Last Updated: June 29, 2026 12:18:05 PM IST



Noida Fire Incident: सोमवार, 29 जून को नोएडा के सेक्टर 119 में अरण्या सोसाइटी के 22वें फ्लोर पर एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग एयर कंडीशनर (AC) यूनिट में ब्लास्ट की वजह से लगी थी. छह फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और फायरफाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. गौतम बुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) और लोकल पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं, जो बचाव और आग बुझाने के काम की देखरेख कर रहे हैं.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. नोएडा सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी के एक टावर में सोमवार सुबह धुआं उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आग की लपटों में बदल गया. आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने की कोशिश की. आग इतनी बढ़ गई कि पास का एक फ्लैट भी इसकी चपेट में आ गया, जिसके बाद लोगों को वहां से फ्लैट खाली करने को कहा गया. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. आग 22वीं मंजिल पर लगी थी, जिससे इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

AC ब्लास्ट की वजह से लगी आग 

ताया जा रहा है कि AC ब्लास्ट की वजह से फ्लैट नंबर 2105 में आग लगी थी. फायर विभाग की टीम ने तत्काल अपने फायर फाइटर इक्विपमेंट और सोसाइटी के फायर फाइटर सिस्टम की मदद से आग को बुझाना शुरू कर दिया. डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. घटना के समय परिवार के लोग अंदर ही सो रहे थे. जो धुवां देखकर तुरंत बाहर निकल गए. घटना में किसी तरह की कोई जनहानी नहीं है ना ही किसी तरह की किसी को चोट आई है.

नोएडा पुलिस ने दी जानकारी 

नोएडा पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन को अरण्य सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने की जानकारी दी गई. फायर सर्विस की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया. अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि फिलहाल किसी के हाताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. आग बुझाने का काम भी जारी है. स्थिति जल्द नियंत्रण में आ जाएगी. सीएफओ गौतमबुद्धनगर व स्थानीय पुलिस भी स्थल पर मौजूद है. 

Advertisement