Home > उत्तर प्रदेश > Fatehpur News: गुजरात में रहता था पति, इधर पत्नी के बन गए गैरमर्द से संबंध; लौटा तो पल रहा था पेट में बच्चा; फिर रच डाली खौफनाक साजिश

Fatehpur News: गुजरात में रहता था पति, इधर पत्नी के बन गए गैरमर्द से संबंध; लौटा तो पल रहा था पेट में बच्चा; फिर रच डाली खौफनाक साजिश

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी के प्रेमी की हत्या में पुलिस ने पति को भी गिरफ्तार करके ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है.

By: JP Yadav | Published: June 1, 2026 9:52:59 PM IST



Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी द्वारा पति के साथ मिलाकर साजिश के तहत अपने ही प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है. पति-पत्नी ने ना सिर्फ दोनों के बीच आए ‘वो’ की हत्या की बल्कि डेडबॉडी को ब्लेंडर मशीन (कटर) और आरी से काटा. खासतौर से महिला ने पति के साथ  मिलकर उसके हाथ-पैर काट डाले. इसके बाद शव को ले जाकर कानपुर के जंगल में जला दिया. इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सोमवार (01 जून, 2026) को पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पति-पत्नी द्वारा शव जलाने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई और मामले का खुलासा हो गया.

यूपी के हमीरपुर के रहने वाला कामता प्रसाद गुजरात की किसी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी किरन देवी हमीरपुर के मनकी गांव में अकेले रहती थी. कम कमाई की वजह से कामता प्रसाद अपनी पत्नी को गुजरात में रखने में सक्षम नहीं था. वहीं, टिकरा गांव में रहने वाला विजय निषाद श्रमिक था और वह अक्सर हमीरपुर आता-जाता रहता था.

करीब 1 साल पहले से विजय और किरन की मुलाकात हुई और दोनों की बीच संबंध बन गए. यह बात पूरे गांव में फैल गई. कामता प्रसाद को गुजरात में इस बात की जानकारी मिली कि उसकी पत्नी किरन का अफेयर विजय निषाद नाम के युवक के साथ चल रहा है. संबंधों में बचाने के लिए गुजरात की नौकरी छोड़कर कामता प्रसाद वापस आ गया. इस बीच उसने पत्नी को समझाया तो वह विजय निषाद से दूरी बनाने के लिए तैयार हो गई.  

पत्नी के पेट में पल रहा किसका बच्चा?

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गुजरात से लौटे कामता प्रसाद ने अपनी पत्नी किरन ने मिलकर विजय को मारने का प्लान बनाया. किरन 4 महीने की प्रेग्नेंट भी है. सवाल यह है कि यह बच्चा प्रेमी विजय निषाद का है या फिर पति कामता प्रसाद का.

कैसे की हत्या?

पुलिस के अनुसार, 8 मई, 2026 को पूरी साजिश के तहत किरन ने प्रेमी विजय को फोन करके घर बुलाया. वह आया तो यहां पत्नी ने अपने पति कामता के साथ मिलकर विजय की हत्या कर दी. इसके बाद लाश के टुकड़े किए और बॉडी जलाने की कोशिश की. वहीं, लगातार 3 दिन तक बेटे के लापता रहने की वजह से 11 मई, 2036 को उसके पिता इंद्रपाल निषाद ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. 

यह भी पढ़ें:  27 खूबसूरत युवतियों के साथ क्या कर रहे थे 5 युवक?  स्पा सेंटर में घुसते ही सामने का नजारा देखकर पुलिस रह गई दंग

कैसे पकड़ा गया हत्यारा? 

शक के आधार पर पुलिस ने पहले प्रेमी विजय निषाद का फोन ट्रेस किया. पुलिस इस बात से हैरान थी कि विजय की लोकेशन बार-बार बदल रही थी. विजय की कॉल डिटेल में एक नंबर से लगातार फोन पर बात करने की बात सामने आई. इसमें किरन और विजय के बीच बातचीत के रिकॉर्ड मिले. पुलिस ने फोन किया तो घबराई किरन ने फोन काट दिया. पुलिस शक के आधार पर किरन के घर पहुंची और पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें: Devar Bhabhi Love Story: ‘नेता जी’ की पीठ के पीछे 5 साल तक देवर-भाभी रोज रात को कमरा बंद करके बनाते थे संबंध

पत्नी किरन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पति कामता प्रसाद के समझाने पर उसने विजय से सारे रिश्ते तोड़ लिए, लेकिन विजय मना करने के बाद भी मुझे बार-बार फोन करता था.  इस वजह से पति के साथ घर में झगड़ा होता था. इसके बाद पति-पत्नी ने मर्डर का प्लान बनाकर विजय निषाद को मार डाला.  

यह भी पढ़ें: Bulandshahr Crime News: पिता और बीवी के बीच अवैध संबंध का था शक! एक दिन ऐसा क्या देखा जो दोनों को मार डाला

पत्नी के अफेयर के चलते रंजिश रखने लगा था पति

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कामता प्रसाद की गैरमौजूदगी में विजय का किरन देवी से अफेयर हो गया. इसी बात को लेकर किरन के पति कामता प्रसाद निषाद उससे रंजिश रखता था. दोनों ने 8 मई को विजय को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया और मार डाला.   पत्नी के प्रेमी के घर  आते ही पति कामता प्रसाद ने लकड़ी की चौखट से विजय के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी.  युवक की हत्या करने के बाद पति-पत्नी ने यू-ट्यूब पर यह भी सर्च किया कि धारा-302 के केस में कितनी सजा मिलती है? सजा से कैसे बचा जा सकता है?  

यह भी पढ़ें:  Teacher Student Illicit Relationship: जिम टीचर और स्कूल स्टूडेंट के बीच थे संबंध, एक दिन छात्र के ऊपर चढ़कर… आरोपी ने किए सनसनीखेज खुलासे

Advertisement