उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पिछले दिनों ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनने के दौरान जिलाधिकारी और एसपी की मौजूदगी में महिला ने पति को लेकर सनसनीखेज खुलासा करते हुए सबको हैरान कर दिया. महिला ने रोते हुए एसपी से फरियाद करते हुए जानकारी दी कि उसका पति देह व्यापार रैकेट चला रहा है, इस बीच जब उसने इस अनैतिक कृत्य का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. महिला का आरोप है कि उसका पति एक जनप्रतिनिधि का करीबी है, ऐसे में पुलिस भी पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
पति ने पीटकर घर से निकाला
महिला की यह शिकायत सुनकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर भी हैरान रह गए. कमालगंज क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका पति ना केवल देह व्यापार रैकेट चलाता है बल्कि उसके कई युवतियों और महिलाओं से अवैध संबंध भी हैं. महिला द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह घर पर और ऑनलाइन के जरिये देह व्यापार रैकेट चलाने के साथ-साथ अश्लील वीडियो के जरिये भी धंधा कर रहा है. शिकायत के मुताबिक, उसका पति सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड कर हर महीने लाखों रुपये की अवैध कमाई कर रहा है. महिला का तो यहां तक कहना है कि अश्लील वीडियो लोगों के पास मौजूद हैं.
घर पर बुलाकर बनाता है अश्लील वीडियो
महिला के मुताबिक, पति अपने साथ लड़कियों से वीडियो बनाकर कन्नौज, फतेहगढ़ व शमसाबाद में लोगों को बेचता है. वह कई युवतियों के साथ गंदी फिल्में भी बना चुका है. महिला का कहना है कि उसका पति खूबसूरत महिलाओं और युवतियों को घर पर बुलाता है और फिर कमरे में गंदी फिल्में बनाता है. कई बार तो वह उन युवतियों और महिलाओं के साथ संबंध भी बनाता है. यह सिलसिला कई महीनों से चल रह है. पति कई बार धमकी भी दे चुका है कि यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा.
यह भी पढ़ें: पति से नहीं भरा मन तो ‘अंग्रेज’ पर हार बैठी दिल, दिन तो छोड़िये रात में भी करती थी ‘गंदी बात’
पति के कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद
महिला का दावा है कि पति के कई वीडियो भी उसके पास उपलब्ध हैं. महिला का कहना है कि जब उसने अनैतिक कार्यां को विरोध किया तो उसने 7 नवंबर, 2026 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. इतना ही नहीं, पति ने उसकी छोटी तीन बच्चों को भी छीन लिया. फिलहाल वह मायके में रह रही है.
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बेकाबू युवती के साथ दरिंदगी, 30 मिनट तक चीखती रही वह; 90 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा