Home > उत्तर प्रदेश > Etawah theft news: इटावा में चोरी की वारदात से दहशत, बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, 15 हजार का सामान पार

Etawah theft news: इटावा में चोरी की वारदात से दहशत, बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, 15 हजार का सामान पार

Etawah theft news:  इटावा के यादव नगर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और स्थानीय लोग सुरक्षा बढ़ाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

By: Ranjana Sharma | Published: April 29, 2026 4:16:26 PM IST



Etawah theft news: उत्तर प्रदेश के इटावा के थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर मोहल्ले में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है.मोहल्ले में स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

 15 हजार का सामान पार

चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और बर्तन सहित लगभग 15 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए. पीड़िता मिथिलेश ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं और सामान सुरक्षित रखकर बाहर गई थीं, लेकिन चोरी की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़िता के पति सतीश मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, ऐसे में यह चोरी उनके लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई.

चोरों का सुराग नहीं

पुलिस जांच के बावजूद अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Disclaimer- The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement