Home > उत्तर प्रदेश > Bulldozer Action in Chandauli: चंदौली में अतिक्रमण पर सख्ती, सदर मुख्यालय में चलेगा बुलडोजर; प्रशासन अलर्ट

Bulldozer Action in Chandauli: चंदौली में अतिक्रमण पर सख्ती, सदर मुख्यालय में चलेगा बुलडोजर; प्रशासन अलर्ट

Bulldozer Action in Chandauli: चंदौली में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सदर मुख्यालय में बुलडोजर अभियान की तैयारी, नोटिस जारी, पुलिस सक्रिय, तय समय में कब्जा न हटाने पर कड़ी कार्रवाई तय.

By: Preeti Rajput | Published: May 6, 2026 10:35:55 AM IST



Bulldozer Action in Chandauli: चंदौली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. डीडीयू नगर के बाद अब सदर मुख्यालय क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

सदर मुख्यालय में चलेगा बुलडोजर

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, पुरानी बाजार से लेकर जिला अस्पताल तक सर्विस रोड के किनारे किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर लिया गया है. इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द ही बुलडोजर अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन की टीम ने पहले ही संबंधित दुकानदारों को तीन बार नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी है.
अभियान को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है. क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया और स्पष्ट संदेश दिया गया कि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अलर्ट मोड पर प्रशासन 

यह अभियान एसडीएम, सीओ और नगर पंचायत अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया जाएगा, जिसमें पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

“सदर मुख्यालय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. संबंधित लोगों को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है. अब नियमानुसार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement