Home > उत्तर प्रदेश > UP Crime: शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचकर संबंध बना रहा था युवक, अचानक आ गया पति, आपत्तिजनक स्थिति में देख…

UP Crime: शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचकर संबंध बना रहा था युवक, अचानक आ गया पति, आपत्तिजनक स्थिति में देख…

Bulandshahr Crime: बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र नामक युवक का गांव की ही रहने वाली शिवानी नाम की शादीशुदा महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मंगलवार तड़के करीब 5 बजे पुष्पेंद्र शिवानी से मिलने उसके घर पहुंचा था.

By: Hasnain Alam | Published: September 1, 2026 6:22:48 PM IST



UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अवैध संबंध की वजह से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव का है, जहां सोमवार की रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के पति और उसके परिजनों ने युवक को घर में पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा. इसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव फैल गया और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता की तहरीर पर महिला, उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्षाबंधन के त्योहार पर अपने गांव आया हुआ था पुष्पेंद्र

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई है, जो नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था. पुष्पेंद्र रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गांव आया हुआ था. बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र का गांव की ही रहने वाली शिवानी नाम की शादीशुदा महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मंगलवार तड़के करीब 5 बजे पुष्पेंद्र शिवानी से मिलने उसके घर पहुंचा था.

इस दौरान महिला के पति रिंकू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया. पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर रिंकू आपा खो बैठा. उसने तुरंत अपने साथी को बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर पुष्पेंद्र पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. हमले में गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

​घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनूपशहर भरतराम सोनकर के नेतृत्व में छतारी, पहासू और नरौरा थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए. ​

मामले में मृतक के पिता ने शिवानी, उसके पति रिंकू, ससुर और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर वालों से पूछ-ताछ शुरू की. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

Advertisement