Brij Bhushan Sharan Singh Death Threat: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी दी गई है. प्रतीक को फोन कर किसी ने धमकी देते हुए कहा कि बाप-बेटे को मारने का इंतजाम पूरा हो गया है. इस मामले की शिकायत विधायक प्रतिनिधि ने पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में सामने आया कि धमकी वाली कॉल राजस्थान के अलवर शहर से आई है. पुलिस से मामले में राजस्थान पुलिस की मदद के साथ आगे बढ़कर कार्रवाई कर रही है.
14 जून की है घटना
जानकारी के मुताबिक, ये घटना 14 जून को हुई थी. विधायक प्रतीक भूषण के पर्सनल मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया था. फोन उठाने पर सामने वाले शख्स ने शख्स ने विधायक प्रतीक और उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खूब अपशब्दों का प्रयोग किया गया. दोनों को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई. मामले को देखते हुए SP के निर्देश पर सर्विलांस और साइबर सेल की टीमों को तुरंत जांच के लिए कहा गया.
राजस्थान का अलवर कनेक्शन
पुलिस जांच और सर्विलांस रिपोर्ट में पता लगा कि धमकी देने वाला मोबाइल राजस्थान में ट्रेस किया गया है. पुलिस के मुताबिक, ये नंबर राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप शर्मा के नाम पर सिम रजिस्टर्ड है. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि सिम कार्ड का इस्तेमाल कौन कर रहा था या किसी और ने उसके नाम को लेकर वारदात को अंजाम दिया है.
कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर गोंडा की पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है, ताकी इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकें. बृजभूषण शरण सिंह और विधायक की सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट की जा रही है.
Ayushman Card: 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज! आयुष्मान कार्ड के बड़े फायदे और आवेदन का तरीका