Home > उत्तर प्रदेश > UP: नादिया करना चाहती है प्रेमी मेहताब से शादी, कौन बन रहा दीवार? चार दिनों में दूसरी बार बुर्का पहन टावर पर चढ़ी लड़की

UP: नादिया करना चाहती है प्रेमी मेहताब से शादी, कौन बन रहा दीवार? चार दिनों में दूसरी बार बुर्का पहन टावर पर चढ़ी लड़की

Basti News: बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी नादिया खातून ने प्रेमी मेहताब से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. चार दिन पहले भी नादिया वाल्टरगंज क्षेत्र के एक टावर पर चढ़ गई थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल है.

By: Hasnain Alam | Last Updated: May 18, 2026 11:31:35 AM IST



UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में प्रेमी से शादी करने के लिए एक युवती दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इसके बाद हड़कंप मच गया. साथ ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बूझाकर उसे नीचे उतारा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही यह मामला क्षेत्र का चर्चा का विषय बन गया है.

जानकारी के मुताबिक, रूधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी नादिया खातून ने प्रेमी मेहताब से शादी की मांग को लेकर बुर्का पहनकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वहां घंटों हंगामा चलता रहा. चार दिन पहले भी नादिया वाल्टरगंज क्षेत्र के एक टावर पर चढ़ गई थी. वहां घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा था.

युवती के परिजनों को भी बुलाया गया

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है, क्योंकि यह दोबारा हुआ है. युवती के परिजनों को भी बुलाया गया. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. शांति व्यवस्था भंग करने और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नादिया ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

गौरतलब है कि 4 दिन पहले जब नादिया टावर पर चढ़ी थी, तब डीएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने शादी कराने का भरोसा देकर मामला शांत कराया था, लेकिन नादिया का आरोप है कि पुलिस की ओर से किया गया वादा पूरा नहीं हुआ.

मेहताब से शादी कराने की मांग पर अड़ी युवती

इसी बात से नाराज होकर रविवार को वह फिर से टावर पर चढ़ गई और प्रेमी मेहताब से शादी कराने की मांग पर अड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही उसे समझा-बूझाकर नीचे उतारा. फिलहाल युवती के दूसरी बार ऐसा करने से इस मामले की चर्चा और तेज हो गई है.

Advertisement