Bareilly Suicide Attempt Case: बरेली शहर के थाना सुभाष नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां शादी के दबाव से परेशान एक 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना सोमवार की बताई जा रही है.जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवती की हालत खराब होने लगी जिसके बाद परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, युवती पर उसकी मां लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था. सोमवार भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद युवती ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया.
जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती
कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे घबरा गए और तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लगातार उपचार कर रही है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.इस घटना के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों में परिवार को संवेदनशीलता और समझदारी से काम लेना चाहिए. युवाओं पर जबरन फैसले थोपने के बजाय उनकी भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.