Bareilly Wife-Hasband Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली के भमोरा क्षेत्र का बताया जा रहा है. वायरल फुटेज में दिख रहा है कि कार की बोनट पर एक महिला लटकी हुई है और अंदर बैठा व्यक्ति गाड़ी को तेजी से दौड़ा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह मामला पति-पत्नी और वो का है. दरअसल, देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी महिला ने पति को कार में प्रेमिका के साथ जाते देख लिया.
इसके बाद वह कार रुकवाने के लिए शोर मचाते हुए दौड़ी. फूलमंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होते ही वो बोनट पर चढ़ गई. यह देखकर पति ने कार दौड़ा दी. राहगीरों ने बाइक से पीछा कर 200 मीटर आगे कार रुकवाई और उसके पति को जमकर पीटा. बाद में पति अपनी प्रेमिका सहित वहां से भाग गया.
बरेली में हाईवोल्टेज ड्रामा: कार के बोनट पर लटकी पत्नी, प्रेमिका संग भागा पति!
भमोरा के देवचरा में फिल्मी सीन जैसा वाक्या सामने आया। कटका रमन निवासी नेत्रपाल जब अपनी प्रेमिका को कार में लेकर जा रहा था, तभी चौराहे पर बच्चे संग खड़ी पत्नी ऊषा ने उसे देख लिया।
फूल मंडी के पास स्पीड… pic.twitter.com/1peKOwhm1C— Anoop Mishra (@anoopjournalist) June 7, 2026
पति ने दौड़ा दी गाड़ी
जानकारी के मुताबिक कटका रमन निवासी नेत्रपाल, जब अपनी प्रेमिका को कार में लेकर जा रहा था, तभी चौराहे पर बच्चे संग खड़ी पत्नी ऊषा ने उसे देख लिया. फूल मंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होते ही पत्नी बोनट पर चढ़ गई, लेकिन पति ने गाड़ी दौड़ा दी.
इसके बाद राहगीरों ने बाइक आगे लगाकर कार रोकी और पति को कूट दिया. हालांकि, मौका पाकर आरोपी प्रेमिका संग भाग निकला. भमोरा प्रभारी निरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
नोएडा में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा
बता दें कि इन दिनों अवैध संबंध में हत्या से लेकर तमाम तरह के अलग-अलग अपराध सामने आ रहे हैं, जो समाज को सोचने पर मजबूर कर रहा है. हाल ही में नोएडा में भी एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा था, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था.