Bareilly Gym Scandal: महाराष्ट्र के नाशिक में अशोक खरात की करतूतों ने इंसानियत के साथ-साथ पूरे बाबाओं की छवि को खराब किया था. अब ऐसा ही याउत्तर कहें इससे मिलता-जुलता मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में सामने आया है. यहां पर जिम के अंदर बने कमरे में महिला को ब्लैकमेल करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है. कई महिलाओं की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिम पर छापा मारा. यहां पर बंद कमरे खुलवाए गए तो पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस ने कमरों से कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामान भी बरामद किया है. इसके साथ ही वहां पर मौजूद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
जांच में जुटी पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, थाना कोतवाली क्षेत्र में एक जिम चलता है.जिम संचालक अकरम और आलम हैं और रिश्ते में दोनों भाई हैं. आरोप है कि इस जिम में महिलाओं और खूबसूरत युवतियों को ब्लैकमेल करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते थे. यहां पर युवतियों और महिलाओं को वजन कम करने, अच्छी फिगर पाने और फिटनेस के ट्रेनिंग दी जाती थी. इससे युवतियों और महिलाओं ने जिम ज्वाइन किया. इसके बाद यहां पर अशोक खरात वाला खेल शुरू हो गया.
… ऐसे करते थे बेहोश
जो लड़की और महिला यहां पर जिम करती थी उसके साथ शुरुआत में ही सामान्य व्यवहार रखते थे. इसके बाद वर्कआउ, डाइट प्लान और ट्रेनिंग के नाम पर खतरनाक खेल शुरू कर देते थे. महिलाओं से कहते थे कि आप प्री-वर्कआउट ड्रिंक ऑफर पीना शुरू करो जिससे वजन तेजी से घटेगा और फिगर भी अच्छी मिलेगी. अकरम और आलम ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाते जिसे पीत ही जिम करने आईं महिलाएं और युवतियों बेहोश हो जातीं.
बेहोश होते ही शुरू होता था गंदा खेल
बेहोश होने के बाद महिलाओं और युवतियों को जिम के अंदर बने एक प्राइवेट कमरे में ले जाया जाता था. आरोप है कि यहां पर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता और पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया जाता. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो जाता. पुलिस ने छापा मारकर यहां से 10 हजार रुपये नकद, 9 शक्तिवर्धक दव दवाइयों की शीशियां, 6 इंजेक्शन, 2 मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद किए थे, जिनकी जांच चल रह है. जिम आने वाली खूबसूरत युवतियों और महिलाओं को प्री-वर्कआउट के नाम पर ड्रिंक में नशा मिलाकर पहले बेहोश किया जाता था और फिर वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल किया जाता है. यहां तक कि उनके साथ दुष्कर्म भी किया जाता था.
यह भी पढ़ें: एक खूबसूरत युवती के हैं 9 ‘पति’, सुहागरात के कुछ दिन बाद हुआ कुछ ऐसा… दूल्हा रोता-रोता पहुंचा थाने
अशोक खरात की तर्ज पर करते थे ‘काम’
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों जिम संचालक अश्लील वीडियो बनाने के बाद महिला के पति और बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे. वह वीडियो वायरल नहीं करने पर 10 हजार वसूलते फिर यह रकम बढ़ाकर 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये तक देते. पीड़िता पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जाता. इसके लिए उसे फोन, मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए धमकियां दी जातीं. इस बीच एक पीड़ित ने यह जानकारी पुलिस को दी, जिसने छापा मारकर इस कांड का खुलासा कर दिया.