Home > उत्तर प्रदेश > Bareilly Farmer ID: बरेली में किसान आईडी पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई; डोर-टू-डोर होगा रजिस्ट्रेशन

Bareilly Farmer ID: बरेली में किसान आईडी पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई; डोर-टू-डोर होगा रजिस्ट्रेशन

Bareilly Farmer ID: बरेली में फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत किसानों को सरकारी लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए प्रशासन सख्त हुआ है. सीडीओ देवयानी ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

By: Preeti Rajput | Published: April 29, 2026 4:33:53 PM IST



Bareilly Farmer ID: बरेली किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) योजना को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित 

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए ‘डोर-टू-डोर’ अभियान चलाया जाएगा, जिससे कोई भी किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए. लेखपाल, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवकों को इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे

इसके अलावा, पंचायत सचिवालयों में प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां किसान अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आसानी से रजिस्ट्री करा सकेंगे. दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान की नियमित निगरानी करें और छूटे हुए किसानों का डेटा शीघ्र अपडेट कराएं. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर किसान की एक यूनिक आईडी हो, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी बिचौलिये के मिल सके. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement