Home > उत्तर प्रदेश > Balrampur News: इधर चल रही थी जिसके शव को दफनाने की तैयारी, वह बाजार में खा रहा था जलेबी! यूपी के बलरामपुर में सामने आया अजब मामला

Balrampur News: इधर चल रही थी जिसके शव को दफनाने की तैयारी, वह बाजार में खा रहा था जलेबी! यूपी के बलरामपुर में सामने आया अजब मामला

Balrampur News: बलरामपुर में परिवार जिस शख्स का शव दफनाने जा रहा था वह बाजार में घूमता मिला.

By: JP Yadav | Last Updated: May 19, 2026 9:03:20 AM IST



Balrampur News:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. निधन के बाद एक युवक का पोस्टमार्टम हुआ और परिवार के लोग जब उसे क्रबिस्तान ले जाने लगे तो रास्ते में मौजूद बाजार वह युवक घूमता मिला. इसके बाद शव लेकर कब्रिस्तान जा रहे लोग भी चौंक गए. परिवार के भी होश उड़ गए. जिस मुस्तफा का शव दफनाने के लिए परिवार कब्रिस्तान जा रहा था वह जीवित था. यह तरफ मुस्तफा के जीवित होने से खुशी थी तो दूसरी तरह पुलिस की लापरवाही पर गुस्सा भी आ रहा था. सवाल यह है  कि जिस युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, वह किसका था? घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मुस्तफा के जिंदा होने के बाद अब पुलिस शव का शिनाख्त में जुट गई है.  
  
यह चौंकाने वाला मामला पटेल नगर इलाके का है. शमीम का कहना है कि शनिवार (16 मई, 2026) को उतरौला पुलिस ने उन्हें मोबाइल फोन पर जानकारी दी थी कि उनके भाई मुस्तफा का निधन हो गया है. परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गए.

यहां पर परिवार में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिवार ने मान लिया कि मुस्तफा की जान जा चुकी है. पुलिस के कहने पर शव को कब्जे में लेकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस पहुंच गए. यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद शव  परिजन को सौंप दिया गया.  

यह भी पढ़ें: मकान मालिक बारी-बारी से रोज करता था दुष्कर्म, 2,000 के किराए के बदले पति ने ही सौंप दी पत्नी-बेटी

रविवार को होना था शव सुपुर्द-ए-खाक

परिजन शव को लेकर घर लौटे और रविवार को कब्रिस्तान पहुंच गए. यहां पर दफनाने की प्रक्रिया  शुरू कर दी गई. मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कब्रिस्तान दफन करने पहुंचे. रविवार शाम करीब पांच बजे शव को दफनाने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी ने फोन कर सूचना दी कि मुस्तफा बाजार में घूम रहे हैं और जलेबी खा रहे हैं. यह जानकर परिवार खुश हो गया. 

यह भी पढ़ें: 8 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन बंद कमरे में खुल गई बॉयफ्रेंड की ‘करतूत’, सामने आया गहरा राज़!

उधर, परिवार  इस बात से हैरान है कि अगर मुस्तफा जीवित है तो आखिर वह किसका शव दफनाने जा रहे थे. इसका जवाब पुलिस को भी तलाशना है. उधर, परिवार का यह भी कहना है कि मुस्तफा मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं. ऐसे में पुलिस का फोन आया तो उन्होंने मान लिया तो शव मुस्तफा का हो सकता है.  अब पुलिस उस शव की पहचान में जुट गई है, जिसे पहले मुस्तफा का बताया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 8 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन बंद कमरे में खुल गई बॉयफ्रेंड की ‘करतूत’, सामने आया गहरा राज़!

Advertisement