Home > उत्तर प्रदेश > Bahraich power cut: बहराइच में बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा धैर्य, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन; 18 घंटे बिजली की मांग

Bahraich power cut: बहराइच में बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा धैर्य, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन; 18 घंटे बिजली की मांग

Bahraich power cut: बहराइच के फखरपुर में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली संकट के विरोध में एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से समस्या समाधान की मांग की.

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 29, 2026 4:30:43 PM IST



Bahraich power cut: बहराइच  क्षेत्रवासियों की दोटूक चेतावनी फखरपुर (बहराइच) आज फखरपुर क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट के विरोध में एसडीओ (उपखंड अधिकारी) फखरपुर को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने अत्यंत शांतिपूर्ण लेकिन मुखर तरीके से अपनी मांगों को रखते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान में मिल रही अनियमित बिजली आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

मुख्य मांगें और प्रदर्शन नियमित आपूर्ति की मांग 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि क्षेत्र को शासन के रोस्टर के अनुसार कम से कम 18 घंटे निर्बाध बिजली प्रदान की जाए. कृषि और शिक्षा पर असर ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बिजली न मिलने से किसानों की सिंचाई और छात्रों की पढ़ाई पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है भीषण गर्मी की मार.

 बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को संकट में 

उमस और गर्मी के इस मौसम में घंटों की कटौती ने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को संकट में डाल दिया है.  “हम शांतिप्रिय ढंग से अपनी बात कहने आए हैं. लेकिन अगर विभाग ने हमारी जायज मांगों पर जल्द ही अमल नहीं किया और बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो हम बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement