Home > उत्तर प्रदेश > Badaun: निकाह उसी से करूंगा… इश्क में बेकाबू हुआ युवक, प्रेमिका की शादी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा

Badaun: निकाह उसी से करूंगा… इश्क में बेकाबू हुआ युवक, प्रेमिका की शादी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा

Badaun Boy Climbs Mobile Tower: वजीरगंज में एक युवक सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. युवक की हर हरकत लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही थी.

By: Shristi S | Published: June 21, 2026 6:02:06 PM IST



Badaun Mobile Tower Drama: कुछ दिनों से युवा अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ जाते है और हाई वोल्टेज ड्रामा कर पूरे इलाके को इक्ट्टा कर लेते हैं. ऐसे ही एक वाक्य यूपी के बदायूं  में रविवार दोपहर को हुआ. अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से परेशान एक युवक अपने प्यार को पूरा करने की ठानकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

करीब तीन घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, परिवार और स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की. आखिरकार पुलिस की कई कोशिशों और लगातार बातचीत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना वजीरगंज में रविवार को हुई जब एक युवक सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. युवक की हर हरकत लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही थी.

खबरों के मुताबिक, युवक की पहचान बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले नदीम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नदीम का एक युवती से लंबे समय से अफेयर चल रहा था. वे निकाह के सपने देख रहे थे, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी. इस फैसले से आहत होकर नदीम वजीरगंज में AVS स्कूल के पीछे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

निकाह की जिद

टावर पर चढ़कर उसने अपना गुस्सा जाहिर किया और अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की जिद करने लगा. घटना की खबर मिलते ही पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया. लोकल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए अधिकारी लगातार युवक से बात करते रहे.

पुलिस ने क्या कहा?

लगभग तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सब्र, संयम और समझदारी दिखाई. अधिकारियों ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी. आखिरकार उनकी कोशिशें रंग लाईं और नदीम टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया. युवक के सुरक्षित नीचे आने पर पुलिस और लोकल लोगों ने राहत की सांस ली. फिर उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया.

Advertisement