Home > उत्तर प्रदेश > दोस्त बना दरिंदा! 200 रुपये के लिए किया कत्ल, रिश्तों के पीछे छुपा खौफनाक सच

दोस्त बना दरिंदा! 200 रुपये के लिए किया कत्ल, रिश्तों के पीछे छुपा खौफनाक सच

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी. वजह थी कि उसने उसके 200 रुपये वापस नहीं किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

By: Deepika Pandey | Published: May 4, 2026 5:36:16 PM IST



Badaun Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दोस्ती को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां केवल 200 रुपये के लिए दोस्ती का रिश्ता खून से रंग दिया गया. एक युवक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक युवक की ही हत्या कर दी. कहा जा रहा है कि आरोपी ने लोहे के ताले और चेन से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

जानकारी के अनुसार, ये मामला सदर कोतवाली इलाके के कबूलपुरा रोड आजाद की गली के पास है. सदर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय लड्डन की टाल निवासी 28 वर्षीय शाहिद ने अपने ही दोस्त नईम की हत्या कर दी. इस वारदात में उसका भाई भी शामिल था. 

क्या है पूरा मामला?

आरोपी की पहचान कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर निवासी नईम के रूप में की गई. वर्तमान में वह चौधरी सराय में रह रहा था. आरोप है कि ये वारदात 200 रुपये की उधारी को लेकर की गई थी. आरोपियों ने लोहे की चेन और उसमें लगे ताले से शाहिद पर हमला करके उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि फजल मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने शाहिद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शाहिद उसका पुराना दोस्त था. दोनों लगभग 5 सालों से एक दूसरे को जानते थे. वे पहले साथ में पेंटिंग का काम करते थे. उस समय ही शाहिद ने उससे 500 रुपये उधार लिए थे. इनमें से उसने 300 रुपये लौटा दिए थे और 200 रुपये बाकी रह गए थे. इसको लेकर विवाद बढ़ता गया. इसके कारण उसने अपने सगे भाई और एक रिश्तेदार को बुलाकर उसकी हत्या कर दी. 

Advertisement