Akhilesh Aparna Yadav Meeting Video: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन ने सभी को चौंका दिया था. पोस्टमार्टम में पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से वजह से हुई थी, लेकिन कई लोगों का कहना है कि उनकी हत्या हुई है. परंतु इसे लेकर कोई भी ठोस सबूत मौजूद नहीं है. प्रतीक यादव की मौत के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव और उनकी दो बच्चियां स्तब्ध हैं. पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. श्रद्धांजलि के दौरान अखिलेश यादव और अपर्णा यादव के बीच कुछ बातचीत हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. देखें वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
जब सपा नेता अखिलेश यादव अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उसी दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपनी बच्चियों के साथ आगे बढ़ीं और अखिलेश यादव को भीड़ से अलग कमरे में लेकर चली गईं. लेकिन दोनों की बंद में आखिर क्या बातचीत हुई, लोग इससे अनजान हैं. अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अखिलेश यादव जी जब श्रद्धांजलि दे रहे थे तभी अपर्णा जी अपनी बच्चियों के साथ आगे आईं और भीड़ से अलग अखिलेश जी को कमरे में लेकर चली गईं…
परिवार का मुखिया आज भी कौन है ये सबको पता है। सारी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं वो आज भी, इसलिये अनावश्यक बातें करके उनके दुख और मत बढ़ाइए। pic.twitter.com/JirLCxFMli
— Ashwini Yadav (@iamAshwiniyadav) May 14, 2026
क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो को देखते ही कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘अपना हमेशा अपना रहेगा किसी भी परिस्थिति में.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘परिवार की यही खासियत है.’ एक अन्य यूजर ने बोला कि अपने तो अपने होते है. कुछ लोगों ने कहा कि वो पारिवारिक जिम्मेदारी की बात कर रहे होंगे कि अंतिम संंस्कार क्या और कैसे होगा.
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह नहीं तो कौन हैं प्रतीक यादव के असली पिता? अखिलेश यादव ने क्यों नहीं किया ‘भाई’ स्वीकार
प्रतीक यादव की कैसे हुई मौत?
प्रतीक यादव को बुधवार तड़के करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत फेफड़ों में गंभीर रूप से खून के थक्के जमने के कारण सांस लेने में समस्या हुई थी. इसका मतलब है कि उनके फेफड़ों में रक्त का थक्का जम गया था, जिससे रक्त प्रवाह बुरी तरह बाधित हो गया और हृदय और श्वसन प्रणाली अचानक काम करना बंद कर दी.
यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव की 30 अप्रैल को ही हो जाती मौत! आखिर उस दिन क्या हुआ था? कैसे बची थी जान