Home > उत्तर प्रदेश > प्यार, गैंगरेप, गर्भपात और जबरन धर्म परिवर्तन…  यूपी में केरल स्टोरी जैसी वारदात! असम महिला ने सुनाई हैवानियत की कहानी

प्यार, गैंगरेप, गर्भपात और जबरन धर्म परिवर्तन…  यूपी में केरल स्टोरी जैसी वारदात! असम महिला ने सुनाई हैवानियत की कहानी

Amroha Crime News: अमरोहा में केरल स्टोरी की तरहा एक घटना सामने आई है. दरअसल असम की रहने वाली एक हिंदू युवती को प्यार के जाल में फंसाया गया, शादी के झूठे वादे का लालच देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. इसके बाद, उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया.

By: Shristi S | Published: May 28, 2026 4:19:20 PM IST



Amroha Love Trap Case: यूपी के अमरोहा में केरल स्टोरी की तरहा एक घटना सामने आई है. दरअसल असम की रहने वाली एक हिंदू युवती को प्यार के जाल में फंसाया गया, शादी के झूठे वादे का लालच देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. इसके बाद, उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया. 

यहां तक की आरोपी और उसके परिवार वालों ने शादी करने के लिए उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला. उसे जबरन मांस भी खिलाया गया. उसे यह भी धमकी दी गई कि उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैला दिए जाएंगे. मंगलवार को, अपनी पूरी हिम्मत जुटाकर, पीड़िता पुलिस तक पहुंचने में कामयाब रही. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जिसकी पहचान फरमान के रूप में हुई है के साथ-साथ उसके भाई फैजान और उसके जीजा सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पांच साल पहले, फरमान काम करने के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक सैलून में गया था. वहां उसकी मुलाकात उस युवा हिंदू महिला से हुई, जो मूल रूप से असम की रहने वाली थी. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.

फरमान ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया, शादी के झूठे वादे से उसे धोखा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब ​​वह गर्भवती हो गई, तो उसने उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया. पीड़िता के अनुसार, लगभग छह महीने पहले, फरमान उसे अमरोहा स्थित अपने घर ले आया.

युवती पर डाला धर्म बदलने का दबाव

यहां, फरमान और उसके परिवार वालों ने उस पर धर्म बदलने का दबाव डालना शुरू कर दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक वह अपना धर्म नहीं बदल लेती, तब तक शादी नहीं हो सकती. जब उसने इस मांग का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. फरमान के भाई ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, BNS (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं विशेष रूप से धारा 69 (झूठे वादे के बहाने यौन संबंध), धारा 64 (बलात्कार), धारा 89 (बिना सहमति के गर्भपात), धारा 352 (जानबूझकर अपमान), और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत, साथ ही ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम’ के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के परिवार वालों को भी इस स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया है.

Advertisement