Home > उत्तर प्रदेश > Amethi protest rally: अमेठी में महिलाओं का जनआक्रोश, प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में रैली; विपक्ष का फूंका पुतला

Amethi protest rally: अमेठी में महिलाओं का जनआक्रोश, प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में रैली; विपक्ष का फूंका पुतला

Amethi protest rally: अमेठी के गौरीगंज में मंत्री के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई, सैकड़ों महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका, पुलिस-भाजपाइयों में धक्कामुक्की हुई.

By: Preeti Rajput | Published: April 25, 2026 5:26:55 PM IST



Amethi protest rally: अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के खाद एवं रसद राज्यमंत्री मंत्री के नेतृत्व में आज अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई.कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई जिन्होंने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष का पुतला भी फूंका जिसे लेकर पुलिस और भाजपाइयों में धक्कामुक्की भी हुई. जन आक्रोश रैली मनीषी महिला महाविद्यालय से निकलकर, हनुमाम तिराहे पर जाकर समाप्त हुईं.

शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान

दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में लाया गया जिसका विपक्ष में समर्थन नहीं किया और यह बिल पास नहीं हो पाया.इसके बाद भाजपा लगातार विपक्षी पार्टियों पर हमलावर है.आज इसी मुद्दे को लेकर अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई. कस्बे के मनीषा महिला महाविद्यालय से निकली यह जन आक्रोश रैली हनुमान तिराहा पर जाकर समाप्त हुई. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने विपक्ष का पुतला फूंका, वही पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और भाजपायों में जमकर धक्कामुक्की भी हुई. पूरी रैली का नेतृत्व अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया.

रैली को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

इस दौरान भाजपा जिला उपाद्यक्ष आशा बाजपेई,अमेठी नगर की पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,जिलाध्यक्ष  सुधांशु शुक्ला,राकेश त्रिपाठी,भावनीदत्त दीक्षित,महेश सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. वही रैली को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे रैली के रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था.

Disclaimer – The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement