Home > उत्तर प्रदेश > Amethi storm accident: अमेठी में तेज आंधी से गिरी सरकारी होर्डिंग, बाइक-कार दबे , तीन लोग घायल

Amethi storm accident: अमेठी में तेज आंधी से गिरी सरकारी होर्डिंग, बाइक-कार दबे , तीन लोग घायल

Amethi storm accident: अमेठी के जामों क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान एक सरकारी होर्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बाइक और कार दब गईं और तीन लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाओं की चेतावनी दी है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 29, 2026 5:35:44 PM IST



Amethi storm accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र स्थित नंद महर चौराहे पर तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. सड़क किनारे लगी सरकारी होर्डिंग अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक बाइक और एक कार दब गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए.

बाइक और कार दबे, तीन लोग घायल

हादसे में एक बाइक और कार (यूपी 36 एक्स 5787) दब गई. बाइक सवार दो युवकों समेत कुल तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी चली. इसी दौरान भारत सरकार की ओर से लगाई गई लोहे के एंगल की भारी होर्डिंग अचानक सड़क पर गिर पड़ी, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन उसकी चपेट में आ गए.

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. जामों पुलिस ने जेसीबी की मदद से होर्डिंग हटाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, साथ ही यातायात भी सुचारु कराया.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह होर्डिंग काफी पुरानी और जर्जर थी, जो तेज हवा में अक्सर हिलती रहती थी. कई बार इसकी मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Disclaimer- The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy. 

Advertisement