Home > उत्तर प्रदेश > Akhilesh Yadav controversy: अमेठी में अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा का चप्पल प्रदर्शन

Akhilesh Yadav controversy: अमेठी में अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा का चप्पल प्रदर्शन

Akhilesh Yadav controversy:  अमेठी में अखिलेश यादव की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा महिला सभा ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने चप्पल प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की.

By: Ranjana Sharma | Published: April 23, 2026 2:12:34 PM IST



Akhilesh Yadav controversy: अमेठी में एक बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की और बीजेपी के खिलाफ आक्रोश जताया.

बैनर पर चप्पल मारकर जताया विरोध

प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं ने बैनरों पर लिखे नारों के साथ बीजेपी की मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. इस दौरान महिलाओं ने बैनर को चप्पलों से पीटकर अपना गुस्सा जाहिर किया, जिससे माहौल और गरमा गया.

बयान से भड़का विवाद

दरअसल, महिला आरक्षण बिल को लेकर आयोजित भाजपा की जनाक्रोश रैली में सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उनकी मां को लेकर टिप्पणी की थी. इस बयान के सामने आते ही सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और विरोध शुरू हो गया.

ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बाद समाजवादी महिला सभा का प्रतिनिधिमंडल अमेठी तहसील पहुंचा, जहां उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मामले को मुख्यमंत्री तक भेजने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई. महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement