Amethi Land Dispute: अमेठी में दबंगों द्वारा जबरन बैनामे की भूमि पर अवैध निर्माण का कब्जा किया जा रहा है.पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत डीएम से लेकर थाने तक की गई लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आती है तो दबंग काम बंद कर देते हैं और जैसे पुलिस जाती है दबंग काम चालू कर देते हैं और जब विरोध किया जाता है तो जान से मारने की धमकी देते हैं.
रिटायर्ड फौजी की जमीन पर जबरन कब्जा
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पास स्थित सराय राजशाह गांव का है जहां प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामदेव मौर्य पुत्र का आरोप है कि उन्होंने गांव के भूमि संख्या 134 में पांच बिस्वा भूमि अपने रिश्तेदार रकमलेश मौर्य के साथ संयुक्त रूप से खरीदा था. जमीन का दाखिल खारिज भी हो चुका है और सभी खरीदारों के नाम खतौनी भी दर्ज हो गई है.
सेनपुर धौरहरा गांव के रहने वाले दबंग राकेश वर्मा पुत्र रामभरोस वर्मा जबरन उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं. इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से लेकर थाने में कई बार की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई.
जान से मारने की दी धमकी
जब उन लोगों द्वारा विपक्षियों से अवैध निर्माण रोकने के लिए कहा गया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी. 2001 में भी उक्त लोगों द्वारा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया जिसके बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और जमीन चिन्हांकन कर विपक्षियों को कब्जा करने से रोका लेकिन एक बार फिर विपक्षी जबरन सरहंगई के बल पर कब्जा कर रहे हैं.
पीड़ित ने बताया कि उसने सराय राजशाह गांव में एक जमीन बैनामा लिया था. उस पर दबंग राकेश वर्मा द्वारा जबरन कब्जा किया जब रहे है.आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं. उनकी जमीन पीछे है लेकिन जबरदस्ती मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. मेरा बैनामा है जिसे मैंने 2011-12 में लिया था.कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. पुलिस आती है और काम बंद करवा कर चली जाती है लेकिन जैसे ही पुलिस यहां जाती है दोबारा काम शुरू हो जाता है. मेरी मांग है की जमीन के कागज को चेक किया जाए और जिसकी जमीन है उसको दिलाया जाए.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.