Home > उत्तर प्रदेश > Amethi Bike Thieves Arrested: ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी कामयाबी, 4 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार; 5 मोटरसाइकिल बरामद

Amethi Bike Thieves Arrested: ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी कामयाबी, 4 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार; 5 मोटरसाइकिल बरामद

Amethi Police Operation Chakravyuh: ये पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के का है, जहां देर रात मोहनगंज पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 30, 2026 5:19:58 PM IST



Amethi Bike Thieves Arrested: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया. चोरों की निशानदेही पर लखनऊ समेत जिले के अलग-अलग जगहो से चुराई गई पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई.चारों चोर मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं.

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह

दरअसल ये पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के का है, जहां देर रात मोहनगंज पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया. चोरों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई.

गिरफ्तार चोर नावेद पुत्र मैंनुद्दीन निवासी तिलोई मोहनगंज, बबलू पुत्र नकछेद निवासी चेतरा थाना मोहनगंज, छेदू उर्फ दन्दू पुत्र कन्हैयालाल निवासी विश्राम मजरे पाकरगांव थाना मोहनगंज और वीरेंद्र पुत्र मोतीलाल निवासी चेतरा बुजुर्ग थाना मोहनगंज के रहने वाले हैं.

सभी अभियुक्त मिलकर करते थे चोरी

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग एक साथ मिलकर चोरी करते हैं. अपाचे मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 32 एमजेड 8974) को जनपद लखनऊ से, अपाचे मोटर साइकिल सं0 (यूपी 36 के 5495) को थानाक्षेत्र मोहनगंज चेतरा में आयी बरात से, हीरो मोटरसाइकिल सं0 (यूपी 36 एन 5281) को थानाक्षेत्र मोहनगंज के पूरे विश्राम मजरे पाकरगाँव से, हीरो सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट को रास्ते से और हीरो स्पेलेण्डर प्रो साइकिल सं0 (यूपी 33 एई 5792) को थानाक्षेत्र मोहनगंज के तिलोई के कब्रिस्तान के पास से चोरी किए थे.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement