Home > उत्तर प्रदेश > राम जी के पांच पिता… आखिर क्या बोल गए Dhirendra Shastri? अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कि बड़ी मांग

राम जी के पांच पिता… आखिर क्या बोल गए Dhirendra Shastri? अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कि बड़ी मांग

Dhirendra Shastri Controverisal Video: धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े विवादों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. भगवान कृष्ण और राम की तुलना को लेकर उनकी हालिया टिप्पणी के बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी दूसरी विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

By: Shristi S | Published: November 3, 2026 4:36:31 PM IST



Akhilesh Yadav on Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े विवादों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम की तुलना को लेकर उनकी हालिया टिप्पणी पर सफाई के बाद अब कथावाचक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस क्लिप में वह भगवान राम के ‘पांच पिता’ होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे X पर शेयर करते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा और उनके कार्यक्रम रद्द किए जाने की मांग की. 

‘राम जी के पांच बाप थे’ वाले बयान से फिर विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते सुनाई देते हैं कि राम जी के पांच बाप थे. वह इसे असामान्य बात बताते हुए कहते हैं कि इसे स्वीकार करना मुश्किल है, लेकिन उनके अनुसार यह सत्य है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बात किसी लेख में नहीं मिलेगी. 

अपने कथन के संदर्भ में शास्त्री ने राजा दशरथ का भी जिक्र किया. वायरल क्लिप में वह कहते हैं कि दशरथ के निधन के बाद भगवान राम ने उनकी अंत्येष्टि क्रिया नहीं की. इसी तर्क के आधार पर उन्होंने भगवान राम के पांच पिता होने की बात कही. 

वीडियो शेयर करने के बाद अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने मंगलवार को X पर यह वीडियो शेयर किया. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है. पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है. इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं. अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे.

कृष्ण और राम की तुलना पर भी विवाद हुआ

यह पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री के धार्मिक कमेंट्स पर विवाद हुआ है. इससे पहले, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्री राम कथा के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की तुलना करते दिखे थे. कुछ संतों और कृष्ण भक्तों ने वीडियो पर आपत्ति जताई थी.

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी कि उनका इरादा भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच फर्क पैदा करना नहीं था. उन्होंने कहा कि उनका कमेंट ब्रज की भक्ति परंपरा और अभिव्यक्ति के संदर्भ में था और अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं.

Advertisement