Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाका स्थित ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ और ‘फ्लोरिस स्टे होटल’ में भीषण आग लग गई. हादसे के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर लगभग 50 लोग मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस हादसे में अब तक 37 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. वहीं इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया. साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक लाभ देने का ऐलान किया है.
पीएम मोदी ने आर्थिक मदद का किया एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना एक दुखद घटना है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनाएं हैं. वो घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
सीएम रेखा ने जताया दुख
सीएम रेखा ने मालवीय नगर में भीषण आग की घटना पर दुख जताया. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मालवीय नगर में हुए हादसे में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं.
घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए. उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं. प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है. दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.