Correct Way to Take Medicines: आज के समय में हर दूसरा इंसान दवाईयां खाता है. छोटी से लेकर बड़ी बीमारी तक के लिए हर डॉक्टर कुछ न कुछ दवाई लिख देते हैं. हालांकि कई बार वो दवाई फायदा नहीं करती है. इसका कारण दवाई नहीं बल्कि उसका सेवन करने का तरीका है. कई बार कुछ लोग फ्रीज के पानी से या फिर चाय या दूध से दवा ले लेते हैं, जिसके कारण उन्हें दवाई का पूरा फायदा नहीं मिलता है. कई बार ये आदत आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है.
दवा लेने का सही तरीका सबको पता होना काफी जरूरी है. दूध के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन होती है लेकिन ये जरूरी नहीं है कि ये दवा के साथ सेवन के लिए सही हो. आइए जानते हैं दवा लेने का सही तरीका क्या है?
इन चीजों के साथ नहीं लेनी चाहिए दवा
दवा लेने के लिए सही तरीके की बात करें, तो जान लीजिए कि दूध के साथ दवा लेना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है. दवा लेने का सबसे सही तरीका है कि आप गुनगुने पानी से दवा लें. गर्म दूध या चाय के साथ दवा खाना सही नहीं है. हालांकि सभी दवाइयों को गुनगुने पानी के साथ नहीं लेना है, कुछ दवाएं आप दूध के साथ भी ले सकते हैं.
दवा लेने का सही तरीका
डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की मानें, तो दूध के साथ दवाई लेने के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि दूध के साथ दवा लेने से कुछ दवाओं का असर कम हो जाता है. गुनगुने पानी के साथ दवा आसानी से ली जा सकती है. गुनगुने पानी के साथ दवा लेने से उसके गले में फंसने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है. साथ ही उसे घुलने में दिक्कत नहीं होती है. इन्हीं कारणों को देखते हुए गुनगुने पानी या सादे पानी के साथ दवा लेने की सलाह दी जाती है.