नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर तक़रीबन एक महीने से पहलवानों का प्रदर्शन जारी था। जिसके खिलाफ रविवार यानी 28 मई को दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया। जिसपर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
रविवार 28 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्यवाई की है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू भी हटा दिया है और पहलवानों को हिरासत में भी ले लिया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा।
राज्याभिषेक पूरा हुआ – 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! pic.twitter.com/9hbEoKZeZs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 28, 2023
रविवार 28 मई को दिल्ली पुलिस द्वारा लिए गए सख्त एक्शन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार की ओर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!
इसी दौरान मार्च का नेतृत्व कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं इसके अलावा कई महिला आंदोलनकारियों को भी बस में बिठाकर ले जाया जा रहा है।
#JantarMantarProtest : जंतर मंतर पर पहलवानों को हिरासत में लेने के बाद अब पुलिस ने उनके टैंट और तंबू हटाया | #DelhiPolice #Inkhabar #WrestlerProtest #WrestlerProtestAtJantarMantar #JantarMantarProtest #SakshiMalik #BajrangPunia #DelhiPolice pic.twitter.com/yF4kqOjIe1
— InKhabar (@Inkhabar) May 28, 2023
बता दें, पहलवानों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों के तंबू भी उखाड़ना शुरू कर दिए हैं।
इसके अलावा पहलवानों के कूच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे नई दिल्ली इलाके में केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सिविल सर्विसेज का एग्जाम देने वाले उम्मीदवारस लेबल लगी गाड़ियां और इमरजेंसी गाड़ियों के अलावा नई दिल्ली में रहने वाले लोगों को ही आने दिया जाएगा। सुबह से शुरू की गई ये सख्ती दोपहर 3 हजे तक लागू रहेगी।