Sunday, March 19, 2023

हमने राजनीतिक फायदा-घाटा नहीं देखा, हम पत्थर पर लकीर खींचने वाले लोग हैं: राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के आठवें दिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता बार-बार कांग्रेस पार्टी को नकार रही है। जनता हमारे साथ है क्योंकि हमने कभी भी राजनीतिक फायदा-घाटा नहीं देखा है। हम पत्थर पर लकीर खींचने वाले लोग हैं।

सबको फायदा ही सच्ची धर्मनिरपेक्षता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस वाले ‘गरीबी हटाओ’ कहते थे, लेकिन 4 दशकों से अधिक समय तक उन्होंने कुछ नहीं किया। वहीं, हम देश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने टेक्नोलॉजी की ताकत से वर्किंग कल्चर को बदला है। हमारा फोकस गति बढ़ाने और पैमाने बढ़ाने पर है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सच्ची धर्मनिरपेक्षता यह सुनिश्चित करना है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।

हमारी प्राथमिकता आम जनता है

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमने देश में 110 आकांक्षा जिलों की पहचान की है। निरंतर फोकस और प्रदर्शन की समीक्षा के कारण इन जिलों में शिक्षा, बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इससे 3 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता आम जनता है और यही कारण है कि हमने देश के 25 करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है।

कांग्रेस पार्टी को नकार रही है जनता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि देश में दशकों तक आदिवासी समुदायों के विकास की उपेक्षा की गई। हमने उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की जनता बार-बार कांग्रेस पार्टी को नकार रही है। लोग उन्हें देख रहे हैं और उन्हें सजा दे रहे हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Latest news