Friday, March 17, 2023

गलवान पर ऋचा चढ्ढा का विवादित ट्वीट, भड़की बीजेपी बोली- ‘थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस पर केस दर्ज हो’

Richa Chadha News:

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर अपने ही ट्वीट के चलते सुर्खियों में हैं। एक बार फिर ऋचा चड्ढा के ट्वीट ने उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है। ऋचा चड्ढा ने सेना की नॉर्दन कमांड का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अपने ही ट्वीट मे फंसी ऋचा चढ्ढा

नॉर्दन कमांड का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है, इस पर ऋचा चढ़ा ने अपने ट्वीट मे कहा-‘गलवान कहता है हाय’। अपने इस ट्वीट के बाद से ऋचा चढ़ा बुरी तरह फंस गई है। ऋचा के इस ट्वीट को लोग बहुत नापसंद कर रहे हैं और इसे सेना का अपमान बता रहे हैं। ऋचा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कहा कि ये उन 20 बहादुर सैनिको के बलिदान का मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं कई लोगो ने इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है

BJP ने साधा ऋचा चढ्ढा पर निशाना

जहां कुछ यूजर्स ऋचा के इस ट्वीट से नाराज़ हैं, वही बीजेपी ने भी रिचा चढ्ढा के ट्वीट को अपमानजनक बताया है। बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि ऋचा चढ़ा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की उपासक है इसलिए उनके ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आ रही है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऋचा के इस ट्वीट को लेकर मुंबई पुलिस से कड़ी कारवाही की मांग की है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऋचा के ट्वीट पर जवाब देते हुए ट्वीट लिखा-ऋचा जैसी थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस अपनी पब्लिसिटी स्टंट के लिए भारतीय सेना का अपमान भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Latest news