Monday, March 20, 2023

पंजाब: पुलिस का बड़ा एक्शन, खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के 6 समर्थक गिरफ्तार

चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को आज पुलिस ने पकड़ा है। खालिस्तान समर्थक के पकड़े जाने से राज्य में किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब में रविवार तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

अमृतपाल के छह साथी पकड़े गए

बता दें कि, अजनाला थाने पर किए गए हमले को लेकर कार्रवाई करते हुए अमृतपाल के 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी जालंधर के शाहकोट-मलसिया इलाके से हुई है। जिसमें यह लोग गाड़ी में बैठकर अमृतपाल के साथ मौग की ओर जा रहे थे। पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया।

अमृतपाल के खिलाफ दर्ज है 3 मामले

गौरतलब है कि, अमृतपाल सिंह के खिलाफ इस समय 3 मामले दर्ज है, इनमें से दो अजनाला थाने में हुई हिंसा को लेकर है। पुलिस काफी लंबे समय से अमृतपाल समेत उसके साथियों को गिरफ्तार करने की तैयारियां कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आज अमृतपाल सिंह के द्वारा जालंधर के शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर को निकाला जाना था। जिसके चलते भारी संख्या में अमृतपाल के समर्थक गुरुद्वारें के बाहर इकट्ठा हो रहे थे। वहीं पुलिस सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स उसके काफिले का पीछा कर रही थी। जब काफिला शाहकोट के पास पुहंचा, तो पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। इसी दौरान अमृतपाल सिंह की दो गाड़ियों को पुलिस ने घेरकर खालिस्तानी नेता के साथ 6 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Latest news