President Murmu Visit: सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सूरीनाम के दौरे पर गई हुई हैं. इस बीच सोमवार को यहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे भारत के लोगों के लिए काफी महत्व रखता हैं. मैं यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय के लोगों को भी समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है.

महिला सशक्तिकरण से भी जोड़ा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 5 जून को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया. ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार नाम के इस पुरस्कार को पाने वाली द्रौपदी मुर्मू भारत की महिला राष्ट्रपति हैं. सम्मान ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह पुरस्कार भारत और सूरीनाम में महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के प्रकाश स्तंभ के रूप कार्य करता है और ऐसे में यह और भी ज्यादा सार्थक हो जाता है.

भारतीयों के आगमन के 150 साल

इसके साथ ही सूरीनाम में भारतीयों के आगमन के 150 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी को डाक टिकटों के विशेष कवर भी भेंट किए गए. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सूरीनाम समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से रक्षा, क्षमति निर्माण, आईटी समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत किए जाने को लेकर चर्चा भी की. साथ ही दोनों पक्षों ने कृषि, स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में 4 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (MOU) भी साइन किए.

Latest news