Punjab : पंजाब
Firozpur, पंजाब में किसान आंदोलन Farmer Protest के चलते अलग अलग जगहों पर चल रहे कर्ज माफी को लेकर आंदोलन से रेलवे पूरी तरह ठप हो गया था।
सबसे ज्यादा प्रभावित होने मंडल फिरोज़पुर ( Firozpur ) मंडल था। जहां से कम से कम 100 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। जिन्हे बाद में रद्द करना पड़ा था।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया बहाल का ट्वीट
किसानों के आंदोलन के चलते रद्द हुई ट्रेनों के बहाल होने की जानकारी खुद उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, कि, ” उत्तर रेलवे के फिरोज़पुर मंडल पर किसानों द्वारा आंदोलन वापसी के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवाओं को बहाल कर रहा है”।
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर किसानों द्वारा आंदोलन वापसी के पश्चात उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाओं को बहाल किया जा रहा है- pic.twitter.com/hv3zAs7FJq
— North Western Railway (@NWRailways) December 28, 2021
जनसम्पर्क अधिकारी ने दी बहाल की जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे के “प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी” कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए कहा, कि, किसान आंदोलन के वजह से जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था, उन्हे अब आंदोलन के खत्म होने के बाद ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है.
ट्रेन के रूट में हुए थे बदलाव
कर्जमाफी के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन से करीब 100 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदले गए। जिस से रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा था।
यह भी पढ़ें :-
UP Education Commission website changes poet’s Name : उत्तर प्रदेश में शिक्षा आयोग ने अकबर इलाहाबादी का नाम बदलकर किया अकबर ”प्रयागराज़ी”, वेबसाइट हैक होने का दावा
PM calls Meeting on Omicron पंजाब समेत अन्य 4 राज्यों के चुनावों पर भी होगी चर्चा