Droupadi Murmu Oath:
नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण का ये समारोह हुआ। द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद रामनाथ कोविंद ने अपनी कुर्सी उन्हें थमा दी।
द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन से निकले रामनाथ कोविंद
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुए। संसद भवन पहुंचने के बाद उनका स्वागत उपराष्ट्रपति नायडू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर रामनाथ कोविंद ने किया स्वागत
देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद की शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंची है। जहां पर निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सविता कोविंद के साथ स्वागत किया है। उन्होंने गुलदस्ता देकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का स्वागत किया है।
राजघाट पहुंचकर द्रौपदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू आज सुबह राजघाट पहुंची। जहां पर उन्होंने महात्मा गाँधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
ऐसा रहा शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम-
10:03 – निर्वाचित और निवर्तमान राष्ट्रपति का काफ़िला संसद भवन पहुंचा, संसद के गेट नम्बर 5 पर , गेट पर दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ सेंट्रल हॉल की तरफ़ रवाना हुए।
10:10 – सभी सेंट्रल हॉल में पहुंचे और राष्ट्र गान हुआ।
10:15 – शपथ ग्रहण हुआ।
10:20 – नई राष्ट्रपति का भाषण हुआ।
10:45 – नई और निवर्तमान राष्ट्रपति संसद से वापस राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना हुए।
10:50 – राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी हुई।
11:00 – निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति भवन से विदाई हुई।