Live

Today Weather Updates: केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, समुद्र किनारे जाने से पहले नोट कर लें मौसम विभाग की चेतावनी

Updated: February 20, 2026 07:05:31 AM IST
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में है, लेकिन बारिश का दौर सिर्फ 5 राज्यों में ही देखने को मिलेगा.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: ठंड की विदाई के बीच दक्षिण के राज्यों को छोड़ दें तो दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप बड़े मौसमी उतार-चढ़ाव की ओर इशारा कर रही है. फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत 5 राज्यों में  बारिश का अलर्ट जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में है, लेकिन बारिश का दौर सिर्फ 5 राज्यों में ही देखने को मिलेगा. इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में शामिल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. IMD से जुड़े मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भले ही पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कुछ राज्यों में बारिश हो रही है, लेकिन इससे ठंड की वापसी नहीं होगी. पहाड़ों पर बीच-बीच में बारिश और बर्फबारी से जरूरी उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल सकता है, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को दिल्ली समेत 5 राज्यों में बारिश होगी, वही दक्षिण भारत बात करें तो तमिलनाडु और केरल के साथ अंडमान निकोबार में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. गुरुवार (19 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

Summary: Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत में मौसम करवट ले चुका है. गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

06:45 (IST) 19 Feb 2026