Today Weather LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में तेज हवा चलने का अलर्ट
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (21 मार्च, 2021) को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवाएं 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.