Live

Today Weather LIVE Updates: 5 राज्यों में बारिश संग गिरेंगे ओले, 7 में चलेगी धूल भरी आंधी, जानें कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान

Updated: March 18, 2026 10:04:42 AM IST
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है.

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदला रहा है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें सुबह के दौरान हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिसके मौसम पूरी तरह से बदल गया है. इतना ही नहीं दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण से भी राहत मिली है. दिल्ली में इन दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 से नीचे चल रहा है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है. गर्मी के बीच अब बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 21 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार (18 मार्च) को छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिरने की आशंका है. इसके अलावा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की की रफ्तार से आंधी चल सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानकों की ओर से कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. बारिश और आंधी के मद्देनदर विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब बदलते मौसम के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें. बुधवार (18 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

Summary: Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. बुधवार (18 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

10:04 (IST) 18 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: किन-किन राज्यों में गर्मी में हो सकता है इजाफा

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग की ओर से मध्य भारत के लिए यानी  राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात में कोई चेतावनी नहीं दी है. इसका मतलब यहां पर गर्मी में इजाफा हो सकता है.

09:22 (IST) 18 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश से मैदान को मिली गर्मी से राहत

Today Weather LIVE Updates:  मार्च के महीने में मई वाली गर्मी पड़ने लगी है. यह अलग बात है कि पहाड़ों पर मौसम बदलने लगा है. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है. इसके असर से गर्मी से राहत मिली है.

08:36 (IST) 18 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: यूपी-दिल्ली में छा सकते हैं बादल, बारिश का भी अलर्ट जारी

Today Weather LIVE Updates: देशभर में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत मिली है. बुधवार को यूपी और दिल्ली में बादल छा सकते हैं.

08:15 (IST) 18 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: कई राज्यों में बारिश व ओले का ऑरेंज अलर्ट

Today Weather LIVE Updates: नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर-पश्चिम भारत के हिमालयी रेंज के राज्यों समेत मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और हवाएं चलने का अलर्ट है.

07:49 (IST) 18 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने की चेतावनी

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ ओले गिर सकते हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह चिंता की बात है.

07:08 (IST) 18 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: सहारनपुर में आंधी की वजह से टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत

Today Weather LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार रात बारिश हुई और ओले भी गिरे. मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर में तेज आंधी की वजह से पेड़ उखड़ गए, जबकि सहारनपुर में आंधी की वजह से टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत हो गई.