Live

Today Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, 20 मार्च तक रुक-रुक हो सकती है बारिश; जानें कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान

🕒 Updated: March 19, 2026 06:40:13 AM IST

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदला रहा है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें सुबह के दौरान हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिसके मौसम पूरी तरह से बदल गया है. इतना ही नहीं दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण से भी राहत मिली है. दिल्ली में इन दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 से नीचे चल रहा है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है. गर्मी के बीच अब बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 21 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार (18 मार्च) को छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिरने की आशंका है. इसके अलावा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की की रफ्तार से आंधी चल सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानकों की ओर से कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. बारिश और आंधी के मद्देनदर विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब बदलते मौसम के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें. बुधवार (18 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है.
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम ने फिर अचानक करवट ले ली है.

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. बुधवार (18 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 14:36 (IST) 18 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: राजस्थान में आंधी-बारिश के आसार

    Today Weather LIVE Updates: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बिगड़ु चुका है. प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से शुरू हुआ है, जिससे कई इलाकों में बारिश होने व आंधी आने का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 21 मार्च तक सक्रिय रहेगा. इसके असर से कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश होने की पूरी संभावना है.

  • 13:59 (IST) 18 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: बिहार में 21 मार्च तक कई जिलों में हो सकती है बारिश

    Today Weather LIVE Updates: बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर कायम है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 21 मार्च तक राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

  • 13:07 (IST) 18 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, 20 मार्च तक रुक-रुक हो सकती है बारिश

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18 से 20 मार्च के दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते 18 मार्च की रात से हल्की बारिश या बूंदाबांदी शुरू हो सकती है. मौसम में बदलाव का यह सिलसिला आगामी 20 मार्च तक जारी रहेगा.इससे जहां दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं तो वायु प्रदूषण भी कम होगा. 

  • 12:36 (IST) 18 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Today Weather LIVE Updates:  अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,असम और मेघालय में बुधवार (18 मार्च, 2026) को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. आने वाले दिनों में तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं. 

  • 12:02 (IST) 18 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में होगी बारिश

    Today Weather LIVE Updates: मध्य प्रदेश में बुधवार (18 मार्च, 2026) से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके असर से अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के करीब-करीब आधे जिलों में आंधी, बारिश होगी. राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में बारिश का असर ज्यादा नजर आएगा.