Live

Today Weather LIVE Updates: 15 राज्यों में बारिश के अलर्ट के बीच कश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम,  जानें अपने यहां का हाल

Updated: March 16, 2026 09:59:56 AM IST
मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: देशभर के मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है. उत्तर से दक्षिण भारत तक कहीं बारिश हो रही है तो कहीं पर लू-भीषण गर्मी ने लोगों की हालत पस्त कर दी है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री को भी पार कर गया है. इस बीच यानी  गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है. ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बादलों आवाजाही के चलते तापमान सामान्य रहेगा. ऐसे में हीटवेव और गर्मी का असर कम हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 से 17 मार्च के बीच  हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. इस दौरान आंधी, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच बारिश होने की संभावना है. वर्तमान में दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में बादलों का डेरा है और बेमौसम बारिश का अलर्ट है.  उत्तर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों पर भी हीटवेव-गर्मी के बीच अगले 3 दिन के दौरान आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले सप्ताह तक रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इसके चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडक का एहसास होगा. सोमवार (16 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

Summary: Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सोमवार (16 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

09:59 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, ठंड हवाओं ने दी गर्मी से राहत

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई. सुबह ठंडी हवाओं के साथ गिरी बौछारों से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम में अचानक आए बदलाव से समूचे एनसीआर मौसम ठंडा और सुहावना हो गया. सोमवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अलर्ट है.

09:50 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी

Today Weather LIVE Updates: उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में रविवार (15 मार्च, 2026) को रात के दौरान बर्फबारी के बाद खरसाली मंदिर के चारों ओर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है. इसके चलते आसपास के जिले में भी ठंड में इजाफा हो गया है. 

#WATCH | उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले में कल रात हुई बर्फबारी के बाद, खरसाली मंदिर के चारों ओर बर्फ की सफेद चादर देखी जा सकती है।

(वीडियो सोर्स: डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर) pic.twitter.com/8c8289t8HN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

09:27 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: सहारनपुर से नोएडा तक बारिश का अलर्ट जारी, गिर सकते हैं ओले भी

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद के अलावा बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत कई अन्य जिलों आंधी-तूफान के साथ हल्की से मघ्यम बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है.

09:00 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: पूर्वोत्तर के राज्यों में होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को  पूर्वोत्तर के राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना है.

08:29 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में होगी बारिश

Today Weather LIVE Updates: पहाड़ों इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

07:57 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: लगातार गर्मी और हीटवेव

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लगातार गर्मी और हीटवेव के बढ़ने के बीच महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्से बादलों से ढके नजर आ सकते हैं. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है.

07:40 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates:  दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान हो सकती है हल्की बारिश

Today Weather LIVE Updates: आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम में परिवर्तन से अगले 2 से 3 दिन तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा. 

07:04 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी बर्फबारी

Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य के सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हुई, तापमान में गिरावट हुई है. इससे पर्यटन भी खुश हैं.

#WATCH सोनमर्ग (J&K): सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हुई, तापमान में गिरावट हुआ। pic.twitter.com/JdRPLB0lY4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

07:02 (IST) 16 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: बर्फबारी से कुल्लू जिले 40-50 टूरिस्ट फंसे,  40-50 टूरिस्ट जारी

 Today Weather LIVE Updates:  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी के कारण 40-50 टूरिस्ट जलोरी पास में फंस गए हैं. दूसरे टूरिस्ट को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

#WATCH हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी के कारण 40-50 टूरिस्ट जलोरी पास में फंस गए हैं। दूसरे टूरिस्ट को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

(सोर्स: मनाली पुलिस) pic.twitter.com/u5eyej37lt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

06:48 (IST) 16 Mar 2026